धान उपार्जन केंद्र परासी में बदहाल व्यवस्था,शौचालय पेयजल को तरस रहे किसान...
—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट
CNI NEWS जीपीएम/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जहां किसानों के दाने दाने को खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सभी धान उपार्जन केंद्रों में धान समर्थन मूल्य ग्रेड ए 2060, ग्रेड बी 2040 रुपए लिया जा रहा है,छत्तीसगढ़ की सभी किसान धान खरीदी को उत्सव की तरह मना कर धान खरीदी कर रहे हैं, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के द्वारा जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के सभी धान खरीदी केंद्रों का सघन निरीक्षण कर सभी आवश्यक सुविधाओं की प्रतिपूर्ति के निर्देश समय-समय पर दिया जा रहा है, इसके बावजूद भी धान खरीदी केंद्र परासी में बदहाल व्यवस्था की तस्वीरें नहीं बदल रही है, बता दे धान खरीदी केंद्र परासी मे धान बिक्री करने वाले किसानों को शौचालय पेयजल के लिए तरसना पड़ रहा है, और किसानों को वहां के पदस्थ कर्मियों द्वारा परेशान भी किया जा रहा है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.