बार-बार ज्ञापन देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं करने तथा निष्क्रियता बरतने के विरोध में जेसीसी जिलाध्यक्ष शमशुल आलम ने जिला खनिज अधिकारी तथा जिला आबकारी अधिकारी के नाम सौंपा बेशर्म के फूल का गुलदस्ता
राजनांदगांव:-
आज जनता कांग्रेस जोगी राजनांदगांव शहर जिलाध्यक्ष शमशुल आलम के नेतृत्व में जेसीसी कार्यकर्ताओं ने बार-बार ज्ञापन देने के बाद भी खनिज विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करने निष्क्रियता बरतने तथा अवैध कार्यों को संरक्षण देने के विरोध में जिला खनिज अधिकारी व जिला आबकारी अधिकारी के नाम तेहसीलदार प्रफुल गुप्ता जी को ज्ञापन सौपा ।पुलिस प्रशासन ने बल पूर्वक बेशर्म के फूल का गुलदस्ता छीन पर जे सी सी जिलाध्यक्ष शमसुल आलम व बिलाल कलेक्टोरेट गेट पर चढ़ गए।
जिलाध्यक्ष शमशुल आलम ने कहा कि कई बार खनिज विभाग को अवैध खनन तथा निर्यात के संबंध में ज्ञापन दिया जा चुका है, फिर भी उनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। अवैध खनन करने वाले ठेकेदारों का कहना है कि उन्होंने खनिज अधिकारी से बात कर लिया है। इससे यह साफ प्रतीत होता है कि उन्हे खनिज विभाग का संरक्षण प्राप्त है। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें लगातार अवैध खनन का विरोध करने के चलते हाईवा से कुचल देने जैसी धमकियां दी जा रही हैं किंतु वे लगातार इनका विरोध करते रहेंगे जब तक अवैध खनन रुक नहीं जाता साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार ने शराबबंदी का वादा किया था किंतु आज शराबबंदी की जगह शराब के ब्रांड और दुकाने बढ़ा दी गई हैं।
आज हर गली चौक में शराब खुलेआम बिक रहा है, राजनांदगांव के नया बस स्टैंड व पुराना बस स्टैंड मैं भी अवैध शराब बिक्री तथा शराब पीकर वाद विवाद करने की घटनाएं आम हो गई हैं। 1 सप्ताह के भीतर अवैध खनन, निर्यात तथा अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही नहीं होने पर जेसीसी के बैनर तले कार्यकर्ता द्वारा चक्का जाम किया जायेगा। इस दौरान प्रमुख रुप से जेसीसी राजनांदगांव शहर जिलाध्यक्ष शमशुल आलम, अजीत जोगी युवा मोर्चा अध्यक्ष बिलाल सोलिन खान, जेसीसी मजदूर संघ अध्यक्ष संदीप सूर्यवंशी, संदीप साहू,नमन पटेल, तामेश्वर पटेल,विनय अग्रवाल,डिगेश्वर साहू,तोमन साहू,भागवत पटेल,सांता प्रशाद,सहित 30-35 कार्यकरता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.