Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, December 6, 2022

आधे अधूरे सीसी रोड को पूरा बनाने ग्रामीणों की माँग को लेकर जीपीएम जिलाध्यक्ष अमन शर्मा ने स्वीकृत कराने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा.....

आधे अधूरे सीसी रोड को पूरा बनाने ग्रामीणों की माँग को लेकर जीपीएम जिलाध्यक्ष अमन शर्मा ने स्वीकृत कराने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा.....

—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट 

CNI NEWS जीपीएम/युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमनशर्मा ने सेखवा में आधे अधूरे सीसी रोड को पूरा बनाने जनप्रतिनिधियों की मांग पर जिला कलेक्टर को समस्याओं से अवगत कराया,अधूरे बने सीसी रोड से बरसात के दिनों में कीचड़ व गड्ढे से ग्रामीण होंगे परेशान और समस्या रहेगी जस की तस,

कोटमीकला/पेण्ड्रा:-जीपीएम जिला कलेक्टर महोदया सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा दिनाँक 07.09.2022 को ग्राम सेखवा में गिरदावरी सत्यापन व प्राथमिक शाला,आंगनबाड़ी भवन के निरीक्षण के दौरान एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी मरवाही राहुल गौतम की उपस्थिति में अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत सरपंच सचिव को स्पष्ट रूप से निर्देशित करते हुये ग्रामीणों की समस्याओं को दूर करने व बहुप्रतीक्षित मांग ग्राम पंचायत भवन से मुख्य सड़क कोटमी-पेंड्रारोड(यादव होटल)पहुँच मार्ग तक सीसी रोड निर्माण कार्य अतिशीघ्र 15 दिवस के अंदर 15 वें वित्त मद से पूर्ण कर कार्य करने हेतु आदेशित किया गया तथा पूर्व विधायक माननीय अजीत जोगी के द्वारा स्वीकृत 2 साल से अधूरे निर्माणाधीन मंगल भवन की छत ढालकर भवन पूर्ण करने हेतु आदेशित किया गया अन्यथा उक्त दोनों कार्यों में लापरवाही व मनमानी को लेकर कार्यवाही की जायेगी।

ग्रामीणों का कहना है कि इसके पूर्व ग्रामवासियों की माँग पर सन 2012-13 में ग्राम पंचायत द्वारा मिट्टी मुरुम रोड निर्माण कार्य कराया गया था चूंकि यह मार्ग आवागमन का मुख्य मार्ग पंचायत भवन से मुख्य सड़क तक सीधे बना हुआ है और इस रोड में बरसात के दिनों में बड़े बड़े गड्ढे व कीचड़ ही कीचड़ रहता है।स्कूली वेन, गैस सिलेण्डर, ट्रैक्टर गाड़ियाँ भी आती जाती रहती हैं।स्कूली छात्र छात्राएँ भी इस मार्ग से पढ़ने लिखने आते जाते रहते हैं।बरसात के दिनों में गड्ढे व कीचड़ हो जाने से ग्रामवासियों को आने जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।इन समस्याओं से ग्रामीणों व ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधियों द्वारा सी.ई.ओ.मरवाही व मीडिया विभाग को भी अवगत कराया जा रहा था।इसके साथ ही माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी के आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम कोटमी में भी जनप्रतिनिधियों द्वारा पंचायत भवन से मुख्य सड़क कोटमी -पेण्ड्रारोड(यादव हॉटल)पहुँच मार्ग तक 900 मीटर सीसी रोड बनवाने हेतु माँग रखी गई थी। जिला कलेक्टर महोदया व सी.ई.ओ.मरवाही के निर्देशानुसार 15वें वित्त मद से पंचायत द्वारा सी.सी.रोड बनवाने का कार्य वर्तमान में प्रारम्भ हो चुका है लेकिन ग्राम पंचायत भवन से प्रकाश विश्वकर्मा के घर तक ही 450 मीटर सी.सी.रोड बनाने हेतु इंजीनियर गगन गिरी द्वारा चिन्हांकित किया गया है जिससे लगभग 200 मीटर सी.सी.रोड मुख्य सड़क मार्ग तक पूर्ण होने से शेष बच रहा है,यदि इस सड़क में पूर्ण सी.सी.रोड नहीं बना तो बरसात में कीचड़ व गड्ढे होने से समस्या जस की तस बनी रहेगी।इसके साथ ही इस मेनरोड से ही 200 मीटर दूरी तक एक मोहल्ला बसा हुआ है जिसमें कार्य पूर्ण हो जाने से हर हमेशा के लिए ग्रामीणों को परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।

जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय कांग्रेस नेता युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमन शर्मा के माध्यम से जिला कलेक्टर से जनसुविधाओं व जनहित के कार्यों को ध्यान में रखकर इस मेन रोड में पूर्ण सी.सी रोड बनवाये जाने हेतु माँग की है साथ ही ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों द्वारा पूर्ण सी.सी.रोड बनाने में 400मीटर स्वीकृत करने हेतु निवेदन प्रस्तुत किया गया है।

इस संबंध में कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी जी जिला अध्यक्ष अमन शर्मा एवं महासचिव भुवनेश्वर सेन को आश्वासन दी हैं कि सेखवा पंचायत का सीसी रोड मेरे विशेष संज्ञान पर है सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित कर अतिशीघ्र इस कार्य को पूर्ण कराया जायेगा।कुछ पंचायत की लापरवाही भी रहती है आधे अधूरे मामले में जिसे पूर्ण करने में उदासीनता अपनाते हैं।इसके साथ ही जनहित से जुड़े कार्य कोटमी सकोला में रेस्ट हाउस, नवोदय विद्यालय, इंग्लिश मीडियम आत्मानंद स्कूल के कार्य भी अविलम्ब पूर्ण किये जायेंगे।

गाँव के ग्रामीण सीताराम कैवर्त, जगदीश्वरलाल कैवर्त,बलराम तिवारी मूलचन्द मार्को, रामायण सिंह का कहना है कि कई वर्षों के बाद आज गाँव के इस मोहल्ले में यह सीसी रोड बन रहा है जो जिला कलेक्टर महोदया एवं सीईओ साहब के संज्ञान लेने पर विकास हो रहा है जबकि अधिकारियों द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि ग्राम पंचायत भवन से मुख्य सड़क मार्ग तक इस रोड को बनाया जाये लेकिन आधा अधूरा सीसी रोड बनने से ग्रामीणों की समस्याएँ बरसात के मौसम में बनी रहेगी।

जिला कलेक्टर से माँग कर कार्य पूर्ण कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत करने वालों में सरपंच सेमजीर बाई ओट्टी,उपसरपंच पुष्पराज डायमंड,पंच सोहन सिंह, बलराम तिवारी,सीताराम कैवर्त,जगदीश्वर लाल कैवर्त,पंच मूलचन्द मार्को पंच शशि बाई,रामायण सिंह,सेवा सिंह,अकाल सिंह पोर्ते,लक्ष्मण तिवारी,सुरेन्द्र कैवर्त,चन्द्रकान्त शर्मा,विजय कैवर्त,कीर्ति कुमार कैवर्त,मयाराम सिंह,इतवार सिंह टेकाम,जय सिंह,जगदीश विश्वकर्मा,विश्वनाथ सिंह टेकाम,रामायण सिंह वाकरे,कलेश्वर कैवर्त,जीवन सिंह,मोहन सिंह,दीपनारायण श्रीवास्तव,प्रकाश विश्वकर्मा,कल्याण सिंह मसराम,तेजनाथ विश्वकर्मा,नारायण सिंह,भुवन सिंह मरपच्ची,रामप्रसाद सिंह,राजेन्द्र सिंह,चैन सिंह टेकाम,मोहन सिंह अर्मो,अजय विश्वकर्मा,देवान सिंह,दिनेश सिंह,खिलन सिंह,भगत रजक,बुधराम केंवट,चंदू सिंह,बेन सिंह मरपच्ची सहित कई ग्रामीणजन शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad