*सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी*
इंदौर -खजराना गणेश मंदिर इंदौर का निर्माण 1735 में होलकर वंश की महारानी अहिल्याबाई ने करवाया था।इस मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा तीन परिक्रमा लगाई जाती है। और दीवार पर मन्नत का धागा भी बांधते हैं।
हिन्दू धर्म में भगवान श्री गणेश को प्रथम पूज्य माना जाता है, घर परिवार में कोई भी शुभ कार्य होने पर सबसे पहले श्री गणेश जी का आव्हान किया जाता है।
खजराना गणेश मंदिर में सबसे अधिक श्रृद्धालु बुधवार को पहुंचते हैं।इस दिन यहां विशेष आरती होती है।
खजराना गणेश जी परिसर में 33 छोटे बड़े मंदिर है।
यहां श्री राम जी, भोलेनाथ, संतोषी माता, माता दुर्गा, शनिदेव, सांईबाबा, हनुमान जी सहित अनेक देवी देवताओं के मंदिर हैं।
यहां भक्तों द्वारा भगवान श्री गणेश की पीठ पर उल्टा स्वास्तिक चिन्ह बनाते हैं।
मध्य प्रदेश ऐतिहासिक मंदिरो के लिए जाना जाता है।
खजराना के इस मंदिर में सच्चे मन से मांगी गई सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।



























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.