डी.एन.डी पब्लिक स्कूल नवीन भवन का लोकार्पण गरिमामय उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ...
ज्ञान ,विद्या व संगीत की देवी मां सरस्वती के चित्र पर पूजा अर्चना कर वो फीता काटकर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नवीन शाला भवन का लोकार्पण माननीय इन्द्र शाह मंडावी जी ने किया।
बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।अरपा पैरी के धार
गीत की मनमोहक प्रस्तुति संस्था के छात्र ने दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम की आकर्षक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। अतिथियों का सम्मान किया गया। संस्था के प्राचार्य ने शाला प्रतिवेदन पढ़ा।अतिथियों ने डी एन टी पब्लिक स्कूलके नवीन शाला भवन निर्माण व लोकार्पण समारोह की प्रशंसा की नवीन जिला में यह संस्था शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाई की ओर अग्रसर होता रहे।ऐसा सभी ने कामनाएं की।कार्यक्रम में श्री मति सरस्वती ठाकुर, संजय जैन, नारायण लाल खंडेलवाल, दिलीप सिंगने, कमलकपूर बंजारा राजेंद्र देवांगन, अब्दुल खालिक खान, संतोष पाण्डेय,मीना मांझी, संध्या बोरकर, दिनेश साहू,लता साहु, पालक, शिक्षक शिक्षिकाये व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सी एन आई न्यूज मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट....


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.