छात्र जीवन से ही अच्छे चरित्र का निर्माण होता है —शुभम पेंद्रो
मरवाही— एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के निर्देशानुसार चल रहे सदस्यता अभियान में वीरांगना रानी दुर्गावती महाविद्यालय मरवाही में एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष शुभम पेंद्रो पहुंचे। शुभम पेंद्रो लगातार जनसंपर्क कर रहे विद्यालयों में जाकर छात्रों को भारत के सबसे बड़े छात्र संगठन के बंधन में जोड़ रहे। उन्होंने कहा हमारा संगठन सदैव छात्र छात्राओं की सहायता हेतु तत्पर रहता है। इसलिए उन्होंने सबसे एनएसयूआई द्वारा चलाए जा रहे रहे सदस्यता अभियान में जुड़ने का आग्रह किया और NSUI परिवार के साथ लगभग 70 छात्रो को सदस्यता दिलवाई गई । साथ ही कॉलेज स्टाफ का भी उध्बोधन व सहयोग प्राप्त हुवा।
तत्पश्चात गर्ल्स स्कूल एवं बॉयज स्कूल स्वामी आत्मानंद स्कूली छात्रों से छात्र संवाद कर उनसे विषय वस्तु पर परिचर्चा की साथ ही स्वामी आत्मानंद स्कूल निर्माणधीन कार्य का निरीक्षण कर कार्य जल्द पूर्ण करने का निर्देश ठेकेदार को दिया गया साथ ही आसपास स्वच्छता रखने उचित निर्देश दिया।
इसके बाद भवँर सिंह आदिवासी महाविद्यालय में छात्रो से संवाद कर उन्हें nsui की सदस्यता ग्रहण करने प्रेरित कर 30 छात्रो को सदस्यता ग्रहण कराई।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.