Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, December 13, 2022

एकटकन्हार में नवीन धान उपार्जन केंद्र खुलने से किसानों में हर्ष व्याप्त।

 एकटकन्हार में नवीन धान उपार्जन केंद्र खुलने से किसानों में हर्ष व्याप्त।



- किसानों को मिली सुविधा।


 अब नहीं करना पड़ता लंबी दूरी का सफर।


 किसानों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद।


मोहला 13 दिसम्बर 2022। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए धान खरीदी का महाभियान एक नवम्बर से जिले में प्रारंभ है। शासन द्वारा किसानों की सहूलियतों के लिए खरीदी केन्द्रों में आवश्यक सुविधाओं के साथ-साथ नवीन धान खरीदी केन्द्र भी प्रारंभ किए जा रहे हंै। इसी कड़ी में जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के मोहला विकासखंड के ग्राम एकटकन्हार में नवीन धान खरीदी केन्द्र शुरू किया गया है। एकटकन्हार में नवीन धान खरीदी केन्द्र खुलने से किसानों में काफी खुशी है। अब यहां नवीन उपार्जन केन्द्र खुलने से आस-पास के गांवों के किसानों को धान विक्रय में सुविधा हो रही है। जिसके लिए किसानों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया है।

इस नवीन धान केंद्र में अब तक 127 कृषकों ने धान बिक्री किया है। धान उपार्जन केन्द्र मेें 2022-23 में अब तक 1 करोड़ 22 लाख 59 हजार 264 रूपए की धान खरीदी की गई है। वहीं 96 लाख 23 हजार 365 रूपए का भुगतान किया जा चुका है। इसके साथ ही कई किसान टोकन तुंहर हाथ मोबाइल एप्प की मदद से ऑनलाइन टोकन कटा रहे हैं। धान बेचने आए ग्राम करमोता के किसान ने बताया कि मैं 234 कट्टा धान बेचने आया हूँ। पहले हमें 10-12 किलोमीटर दूर धान धान बिक्री करने के लिए जाना पड़ता था। लेकिन इस बार यहां नवीन धान उपार्जन केन्द्र खुलने से हम आसानी से धान बिक्री कर पा रहे हैं। अब हमें ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए उन्होंने शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।



सी एन‌‌‌ आई न्यूज चौकी से शंशाक विश्व कर्मा की रिपोर्ट।


हर पल हर क्षण हर सच की खबर के लिए बने रहिये सी एन‌‌‌ आई न्यूज मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी छत्तीसगढ़ से...

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad