Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, December 13, 2022

किसानों द्वारा गौठनों में किया जा रहा है पैरादान



खैरागढ़ 13 दिसंबर 2022/छ.ग. शासन की मंशा को मूर्त रूप देने के लिये स्थानीय कलेक्टर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई डॉ. जगदीश कुमार सोनकर के द्वारा जिले में स्थित सहकारी समितियों के प्रबंधकों की बैठक में पहल की गई कि जो किसान धान का विक्रय सोसायटियों के माध्यम से कर रहे है, उन्हे गौठानों में पैरादान के लिये प्रेरित किया जावे।

        कलेक्टर डॉ. जगदीश की पहल का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है, आज मंगलवार को सहकारी समिति अतरिया, पाड़ादाह के कृषक जागृत वर्मा, सनत वर्मा रामकृष्ण वर्मा, राकेश वर्मा, कृष्णा साहू, किशोर साहू, सत्येन्द्र साहू ने 7 ट्रॉली पैरादान कुकुरमुड़ा गौठान में किया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत पाण्डुका, मुढ़ीपार, खपरीकलार, विक्रमपुर के कृषक श्री रविलाल, मूलचंद, भूवनेश्वर पाल, ज्ञानेश्वर वर्मा एवं विशाल पटेल के द्वारा 7 ट्रॉली पैरादान किया गया । उल्लेखनीय है कि अतरिया एवं भोरमपुरकला (सिंघौरी) सोसायटी के कृषक श्री नरेश महिलांगें के द्वारा 10 ट्रॉली एवं श्री रेखलाल साहू के द्वारा भी 10 ट्रॉली पैरादान किया गया, कलेक्टर डॉ. सोनकर के द्वारा निर्देशित किया गया कि कृषक श्री नरेश महिलांगें ग्राम अतरिया एवं कृषक श्री रेखलाल साहू ग्राम सिंघौरी को समिति स्तर पर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाये। जिला प्रशासन की पहल से कुल 34 ट्रॉली पैरादान किया गया। 

        जिला प्रशासन क्षेत्रीय कृषकों से अपील करता है कि कृषक स्व-प्रेरणा से अधिक से अधिक मात्रा में पैरादान करें जिससे गौठानों में आश्रित गोवंश को निर्बाध रूप से चारे के रूप में भोजन मिलता रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad