राजनांदगांव स्कूल भवन जर्जर खुले में पढ़ने मजबूर है बच्चे कभी भी गंभीर हादसा होने की आशंका
राजनांदगांव- जिले के छुरियां विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पांगरी कला के बच्चे खुले मैदान में पढ़ने को मजबूर है दरअसल यहां पर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला स्कूल काफी जर्जर व गंभीर अवस्था में है कभी भी कोई बड़ा गंभीर हादसा होने की आशंका के चलते यहां पर पदस्थ शिक्षकों ने स्कूल के बाहर खुले मैदान में बच्चों को पढ़ाना शुरू कर दिए हैं आप वीडियो फुटेज में देख सकते हैं कि एक तरफ स्कूली बच्चों का स्कूली बैग है
वहीं दूसरी ओर मध्यान भोजन का कार्यक्रम चल रहा है इस संबंध में शाला के प्रधान पाठक वैष्णव ने बताया कि कई बार शासन प्रशासन को ध्यानाकर्षण करने के बावजूद भी इस भवन का पुनः निर्माण नहीं किया जा रहा है
सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन कुमार पटेल की रिपोर्ट।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.