खैरागढ़ में आयोजित पोटो प्रदर्शनी के जरिए दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी
संजू महाजन की रिपोर्ट
खैरागढ़ 19 अक्टूबर 2022-मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के 4 साल पूर्ण होने पर राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए आज सोमवार को जिला मुख्यालय खैरागढ़ के कलेक्टोरेट के सामने छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कलेक्टर डॉ. जगदीश कुमार सोनकर के मार्गदर्शन में छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी में राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका अवलोकन नगर पालिका खैरागढ़ के पार्षद श्री सुमित टांडिया एवं आम नागरिकों ने किया। सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी में राज्य सरकार की उपलब्धियों और जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को आकर्षक चित्र और संक्षिप्त जानकारी के साथ प्रदर्शित किया गया।
राज्य सरकार की योजनाओं को छायाचित्र में बखूबी तरीके से नागरिकजन समझ रहे है और प्रदर्शनी की सराहना की। प्रदर्शनी को देखने आये लोगों ने कहा कि यह प्रदर्शनी लोगों में एक जागरूकता का माध्यम है, जिसमें मुख्य रूप से गोधन न्याय योजना, सुराजी गांव योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, छत्तीसगढ मिलेट मिशन, वनोपज खरीदी, छत्तीसगढ़ न्याय की नई परिभाषा, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, स्वामी आत्मानंद सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल, राजीव युवा मितान क्लब, बिजली बिल हाफ योजना, कृष्णकुंज, श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना को प्रदर्शित किया गया है। जिससे आम नागरिक शासन की योजनाओं का फायदा उठा सके। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन सहित शासकीय योजनाओं पर आधारित पम्पलेट, ब्रोशर का निःशुल्क वितरण किया गया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.