अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
सक्ती - पाॅवर प्लांट से लोहे के पट्टा चोरी कर ले जाने वाले आरोपी को डभरा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति गायत्री सिंह ने अरविन्द तिवारी को बताया गत दिवस प्रार्थी मनोज उपाध्याय पिता रमाशंकर उपाध्याय उम्र 53 वर्ष निवासी डी०बी० पावर प्लांट बाड़ादरहा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि डी०बी० पाॅवर प्लांट से एक व्यक्ति सामने रखे लोहे के पट्टा को चोरी कर ले जा रहा था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना डभरा में अपराध क्रमांक 493/22 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय एम०आर० आहिरे (भा०पु०से०) , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति गायत्री सिह (रा०पु०से०) एवं एसडीओपी महोदय चन्द्रपुर डभरा बी०एस०खुटिया (रा०पु०से०) के मार्गदर्शन में आरोपी शाहजाद एस०के० पिता कमीरूल उम्र 25 वर्ष निवासी मदना , थाना सूती , जिला मुसिदाबाद , हाॅल मुकाम बाईपास छातामुड़ा जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक लक्ष्मण खूंटे थाना प्रभारी थाना डभरा , सउनि नवा गौटिया जोशिला , आरक्षक लक्ष्मी नारायण पटेल , वेशकुमार जाटवर , देवनारायण चन्द्रा व थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.