बिलासपुर से सुरेंद्र मिश्रा
बिलासपुर ---छतीसगढ़ शाशन द्वारा विगत वर्ष से भगवान श्री राम के आदर्श को जीवन मे आत्मसात करने के उद्देश्य से प्रत्येक ग्राम पंचायत मे रामचरित मानस का गायन वादन का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत कोटा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम बेलगहना मे प्रतियोगिता का कार्यक्रम रखा गया जिसमे प्रथम आने वाली टोली को विकासखंड स्तर मे मौका दिया जायेगा ततपश्चात जिला एवं प्रदेश मे अपनी प्रस्तुति देने का मौका दिया जायेगा इस कार्यक्रम मे मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला एवं जनपद सदस्य प्रभात पाण्डेय शामिल हुए एवं रामचरित मानस का श्रवण कर प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया
मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा की छतीसगढ़ भगवान श्री राम का मामा पक्ष है क्योंकि माता कौशल्या चन्द्रखुरी से संबधित थी इसी वजह से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा चन्द्रखुरी मे विशाल मंदिर का निर्माण कराया गया है और राम वन गमन पथ के महत्वपूर्ण केंद्रों का उद्धार कर भगवान राम के द्वारा बिताये समय को भावी पीढ़ी को बताने का कार्य किया जा रहा है
कार्यक्रम मे जय अम्बे म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुति सराहनीय रही कार्यक्रम के आयोजन मे सरपंच तुलसी रमता राम खुसरो, उप सरपंच कपिल जायसवाल, पंच रविराज रजक, सचिव मानसिंह गौतम, सत्यनारायण प्रजापति, त्रिभुवन दास मानिकपुरी, राजेश ठाकुर, निर्मल पाण्डेय, विवेकानंद पटेल एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.