Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, December 15, 2022

हिस्ट्रीशीटर कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी हत्याकांड : पुलिस को मिले अहम सुराग--कोटा रोड में मिली लावारिश कार



कोटा रतनपुर से शिवम दुबे 

कोटा – कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की हत्या के बाद गुरुवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस बीच पुलिस को अहम सुराग मिले है जिसमे एक कार जब्त की गई है, एक ऑडियो भी मिला है।

संजू त्रिपाठी हत्याकांड में पुलिस को एक के बाद एक कई सुराग हाथ लगे है। कोटा रोड में मिली कर लावारिश हालत में मिली है जिसका उपयोग हत्या के लिए किया गया है। पुलिस ने कार जब्त कर ली है। इसके अलावा पुलिस को उस स्थान का भी पता लगा लिया है जहां शूटर्स सप्तहभर से रूके हुए थे। सूत्रों के अनुसार शूटर एक हफ्ते से शहर के सकरी थाना क्षेत्र के अमेरी में एक खंडहर नूमा मकान में रुके हुए थे। यह खंडाहनुमा मकान कपिल त्रिपाठी के घर से लगा हुआ है। जिससे स्पष्ट हो रहा है की हत्यारे कपिल को उसके घर में ही मारने की तैयारी करके आए थे। जिस जगह पर संदेही ठहरे हुए थे वंहा से बड़ी मात्रा में शराब की खाली बोतले, डिस्पोजल, सिगरेट रैपर के साथ ही अन्य प्रांतों में नशे में उपयोग किये जाने वाले पदार्थ के अवशेष मिले है।



संदिग्ध युवक रात को ठंड में अलाव जलाकर शराबखोरी किया करते थे। शराब खोरी के बाद डिस्पोजल और अन्य नशीली पदार्थों के रैपर को नष्ट करने की कोशिश भी की गई है। इसके अलावा सूत्रों की माने तो पुलिस को मोबाइल से एक ऑडियो मिला है जो दो लोगों के बीच बातचीत है। इसमें प्लान “ए” फेल होने पर प्लान बी पर काम करने की बात हो रही है।इधऱ सिम्स में मृतक के पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों के अनुसार मृतक के शरीर से पांच गोलियां निकाली गई है। फिलहाल आरोपी पुलिस के हाथ नही लगे है, हालांकि जो सुराग मिले है उसके हिसाब से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad