अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
अम्बिकापुर - पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा०पु०से०) द्वारा आज थाना कोतवाली का आकस्मिक निरिक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान एसपी द्वारा थाना के समस्त पुलिस अधिकारियो को संपत्ति संबंधी मामलों में तत्काल प्राथमिक सूचना रिपोर्ट दर्ज करने एवं रिपोर्ट दर्ज करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने पर तत्काल कड़ी कार्यवाही करने की हिदायत देने के साथ ही थाना आये फरियादियों से संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करने हेतु पुलिस अधिकारी कर्मचारी को निर्देशित किया गया। वहीं पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने वाली उपनिरीक्षक को तत्काल पुलिस लाइन सम्बद्ध कर सभी अधिकारी कर्मचारियों को कड़े सन्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान एसपी द्वारा लंबित अपराध , मर्ग निकाल , वारंट तामिली की जानकारी ली गई एवं थाना प्रभारी को त्वरित कार्यवाही कर निराकरण करने , जुआ सट्टा पर लगातार कार्यवाही करने एवं चोरी के मामलो मे प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार सक्रिय होकर कार्यवाही करने , थाना क्षेत्र मे आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं विभिन्न मामलों में फरार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश दिये गये। इसके अलावा आकस्मिक निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई एवं बाल मित्र कक्ष में बच्चों के मनोरंजन की सुविधायें बढ़ाने हेतु थाना प्रभारी कोतवाली को निर्देशित किया गया।निरीक्षण मे अतिरिक्त पुलिस नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला ,थाना प्रभारी कोतवाली उपनिरीक्षक रुपेश नारंग , रीडर अजीत मिश्रा एवं कोतवाली थाना के समस्त पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी शामिल रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.