• वॉकथान के द्वारा आमनागरिकों में महिला अपराधो की रोकथाम के प्रति जागरूकता एवं महिलाओ को विधिक जानकारी प्रदान करना।
• सरगुजा पुलिस एवं मेवरिक फाउण्डेशन की संयुक्त पहल पर वॉकथान कार्यक्रम का आयोजन।
पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार महिलाओं, छात्राओं एवं आमनागरिकों को सुरक्षा संबंधी जानकारी एवं विधिक जानकारी से जागरूक करने हेतु दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं, इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन में सरगुजा पुलिस द्वारा महिलाओ, छात्र छात्राओं एवं शहर के आमनागरिकों को महिला अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा संबंधी विधिक जानकारियों से अवगत कराने के उद्देश्य से वॉकथान "walk a cause 05 कि.मी. वॉकथान एवं 10 कि.मी. मैराथन का आयोजन दिनांक 18/12/22 को गाँधी स्टेडियम से किया जाना प्रस्तावित हैं।
वॉकथान के जरिये सरगुजा पुलिस एवं मेवरिक फाउण्डेशन द्वारा महिलाओं को विधिक जानकारी, महिला सुरक्षा सम्बन्धी अभिव्यक्ति ऐप, महिला अपराधो पर शून्य सहिष्णुता, लैंगिक अपराध जागरूकता, पोक्सो एक्ट के बारे मे जागरूक किया जायगा, सरगुजा पुलिस की महिला सुरक्षा सम्बन्धी अभियान "गुंज, संवाद हेल्पलाइन, हिम्मत, हमर बेटी हमर मान" जैसी योजनाओं के बारे मे जानकारी देकर महिलाओं, छात्र-छात्राओं एवं आमनागरिकों को सरगुजा पुलिस से जोड़कर महिलाओं को उनके अधिकारो के प्रति जागरूक करने का लगातार प्रयास किया जा रहा हैं।
• वॉकथान मे भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक निचे दिया गया हैं
वॉकथान एवं मैराथन में शहर के आम नागरिक छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं, कार्यक्रम में भाग लेने हेतु सरगुजा पुलिस के संवाद हेल्पलाइन नं. 6266886061 एवं मो.नं. 9300350061 के माध्यम से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.