गंवई बइठका: मानपुर विकासखंड के अंतिम छोर सिवनी (बाजो पारा) में ग्रामीणों से मिले विधायक।
विधायक ने सरकार के योजनाओं एवं क्रियान्वयन का लिया टोह।
सिवनी (बाजो पारा) में किया रंग मंच का घोषणा।
विधायक मोहला मानपुर इंद्रशाह मंडावी संसदीय सचिव छ ग शासन ने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के अंतिम छोर में बसे सिवनी के बाजो पारा में बइठका कर शासन के योजना एवम क्रियान्वयन के संबंध में ग्रामीणों से बातचीत किया। विधायक ने ग्रामीणों के बीच बैठकर छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं सहित क्रियान्वयन पर चर्चा किया तथा ग्रामीण के बात को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों ने गांव के समस्याओं से विधायक को रूबरू कराया जिनका त्वरित निराकरण हेतु आश्वासन भी दिए। गंवई बइठका में ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ सरकार के सभी महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताया एवम सरकार के योजनाओं का लाभ उठा रहे है।
ग्रामीणों से चर्चा के दौरान विधायक ने सरकार के कर्जा माफी, 2500 रुपए में धान खरीदी, लघु वनोपज की खरीदी, जिला निर्माण, तहसील निर्माण, नवीन धान खरीदी केंद्र एवम शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो रहे महत्वपूर्ण विकास कार्यों के बारे में बताया एवम सभी का लाभ लेकर पुनः 2023 में कांग्रेस का सरकार बनाने का आग्रह किया।
विधायक ने ग्रामीणों के मांग पर बाजो पारा में रंग मंच का घोषणा किया।
गंवई बइठका में मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष दिनेश शाह मंडावी, सदस्य अभिमन्यु मंडावी, छाया उईके, सुशीला भंडारी, एसडीओपी मयंक तिवारी, थाना प्रभारी अनिल ठाकुर, सरपंच कमलेश पुरामे, रुकदेर पोटाई पटेल, रामलाल धुर्वे, दौलत पोटाई, धनसिंह पुरामे, समदेर, राजेंद्र, शिव दुग्गा, पुनऊ दुग्गा, जगदीश नेताम, कांवली आँचला, सनाय बाई, धरमो बाई, अमिला आंचला, प्रशांत पोटाई, योगेश धुर्वे, मनोहर घावडे, ऊनीत घुरवे, सरवन धुर्वे, नरेश मंडावी, शिव दुग्गा, राजेंद्र, विष्णु घावडे, एवम सैकड़ों ग्रामीण, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य गण शामिल रहे।
सी एन आई न्यूज मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.