डॉ केके ध्रुव सहित सभी कांग्रेसी विधायक राजभवन घेराव को निकले....
प्रदेश सरकार द्वारा पारित आरक्षण बिल पर छत्तीसगढ़ में रार मची हुई है। विधानसभा में कांग्रेस सरकार के द्वारा पारित आरक्षण संबंधी बिल को राज्यपाल की अनुमति के लिए भेजा गया था। लेकिन आजतक राजभवन से इस बिल पर अनुमति नहीं मिल पाई है। राज्यपाल के उदासीन रवैये को देखते छत्तीसगढ़ सरकार के सभी विधायक आज बूढा़ तालाब में एकत्रित होकर राज्यपाल के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए राजभवन का घेराव करने निकले।
इस आंदोलन में मरवाही के लोकप्रिय विधायक डॉ के के ध्रुव ने भी मुखर होकर अपनी सहभागिता निभाई। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने राजभवन को राजनैतिक अखाडा़ बना रखा है और बिल को बेवजह लटका कर रखा है। राज्यपाल को मोहरा बनाकर भाजपा ने अपना जनविरोधी रूप दिखाया है। उन्होंने सभा कर संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के आदिवासियों के हित के लिए और छत्तीसगढ़ की जनता के पक्ष में लाए गये इस विधेयक का समर्थन करते हुए तत्काल हस्ताक्षर कर छत्तीसगढ़ की गरीब आदिवासी जनता को उनका हक दिलाएँ। सभा को संबोधित करने के पश्चात कांग्रेस के सभी विधायक तथा प्रदेश भर से पहुँचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण राजभवन घेराव हेतु कूच किए।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.