दंतेश्वरी सहकारी शक्कर कारखाना में किया गया
गन्ना खरीदी एवं पेराई कार्य का शुभारंभ
सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू
बालोद।कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम करकाभाट में स्थित माॅ दंतेश्वरी मैय्या सहकारी शक्कर कारखाना में गन्ना खरीदी एवं पेराई कार्य का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सत्र 2022-23 में माॅ दंतेश्वरी मैय्या सहकारी शक्कर कारखाना के लिए सर्वप्रथम गन्ना आपूर्ति करने वाले ग्राम बेलमाण्ड के कृषक जामंत राम का शाॅल-श्रीफल से स्वागत करने के पश्चात् धर्मकांटा में तौलाई कर गन्ना खरीदी की विधिवत् शुरूआत की गई। इसके पश्चात् किसानों द्वारा लाए गए गन्ने की तौलाई कर ट्राली से केन केरियर में गन्ना डालकर गन्ना खरीदी के साथ-साथ पेराई कार्य का भी विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान गन्ना कृषक पुनाराम, गिरीश, विरेन्द्र एवं बल्दू राम के द्वारा गन्ना खरीदी के पहले दिन गन्ना का विक्रय भी किया गया। माॅ दंतेश्वरी मैय्या सहकारी शक्कर कारखाना के प्रबंध संचालक आर पी राठिया ने बताया कि मौजूदा सत्र में कुल 1148 कृषकों का 1170 हेक्टेयर गन्ना का रकबा पंजीकृत है। इस दौरान माॅ दंतेश्वरी मैय्या सहकारी शक्कर कारखाना के अध्यक्ष बल्दूराम साहू द्वारा आगंतुक कृषकों को गन्ना कारखाना प्रबंधन द्वारा गन्ना खरीदी हेतु सभी तैयारियाॅ पूरी करने की जानकारी दी गई। उन्होंने किसानों को गन्ना विक्रय हेतु उन्हें जारी किए गए टोकन के अनुसार साफ-सुथरे एवं परिपक्व गन्ना की आपूर्ति करने का निवेदन भी किया गया। इस दौरान माॅ दंतेश्वरी मैय्या सहकारी शक्कर कारखाना के उपाध्यक्ष शंकर नायकअर्चना के अवसर पर प्रबंधन समिति अध्यक्ष बल्दू राम साहू, उपाध्यक्ष शंकर लाल नायक, सदस्य आशा राम साहू,भोज राम साहू, देवव्रत साहू,रामा साहू, ताम्रज साहू,जीएम एल के देवांगन, लेखापाल तुलसी राम देवांगन,चीफ केमिस्ट चंद्रजीत सिंह,प्रभारी चीफ इंजीनियर के पी सिंह,मुख्य गन्ना विकास अधिकारी हाकिम सिंह,बॉयलर इंजीनियर ओम प्रकाश ठाकुर,गन्ना उत्पादक किसान संघ संरक्षक छगन देशमुख ,अध्यक्ष डॉक्टर तेजराम साहू, कृपा राम साहू सहित कारखाने के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.