Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, December 1, 2022

उत्कृष्ट विद्यालय : नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोपित महेश गौतम ने जिला न्यायालय में किया सरेंडर

 सिवनी

उत्कृष्ट विद्यालय : नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोपित महेश गौतम ने जिला न्यायालय में किया सरेंडर


,,,

सी एन आई न्यूज सिवनी से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट

30, 2022

सिवनी। जिला मुख्यालय के उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य महेश गौतम के विरुद्ध महिला थाना सिवनी में कक्षा 11 वीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में 25 नवंबर की रात अपराध दर्ज किया गया था। बुधवार को आरोपित महेश गौतम ने सिवनी कोर्ट में अपने आप को सरेंडर किया वही पुलिस में जिला अस्पताल सिवनी में मेडिकल परीक्षण भी करवाया।

पुलिस ने 26 नवंबर को उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी पहुंच कर जांच की तथा उन लोगों के बयान भी दर्ज किए है जिनका एफआईआर में भी उल्लेख है। वहीं शिक्षा विभाग ने कार्यवाही करते हुए आरोपी महेश गौतम का प्राचार्य पद छीन लिया है तथा एससी सिंग को उत्कृष्ट विद्यालय का प्राचार्य पद दिया है।

जानकारी के अनुसार 25 नवंबर 2022 को उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी में पदस्थ रहे प्राचार्य महेश गौतम के विरुद्ध भादवि की धारा 354, 354 (क), 506, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 7, 8, 9एफ, 10, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति अधिनियम की धारा 3 (1) (डब्लू), (आई), (2), (व्हीए) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

ज्ञात हो कि पुलिस नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोपित महेश गौतम की तलाश जारी थी। आज महेश गौतम ने स्वयं को द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश की कोर्ट में सरेंडर करते हुए कोर्ट की संरक्षण में गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad