*सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट*
*कसडोल:-* ग्राम पीपरछेड़ी एवं मुढ़ीपार के नागरिकों ने आज निवास रायपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी से सौजन्य मुलाकात कर ग्राम में आयोजित नवधा रामायण कार्यक्रम में आने हेतु आमंत्रित किए, जिस पर श्री अग्रवाल जी ने नवधा रामायण के कार्यक्रम में आने हेतु अपनी सहमति दी। आज के इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता खैरा चंद्रिका पटेल, ग्राम के सरपंच मानसिंह, मंडल उपाध्यक्ष कसडोल सोनाराम यादव, गौर सिंह, सुकृत लाल, देवकुमार पटेल, वेदराम, बूथ अध्यक्ष संतराम, रामकुमार रामेश्वर प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.