स्व. लाल श्याम शाह शासकीय नवीन महाविद्यालय मोहला में गत दिनों रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में एड्स जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विधाओं पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें चित्रकला में प्रथम-कलेश्वरी सलामें, द्वितीय-दिव्या कड़ियाम, तृतीय- लावण्य सोनवानी, निबंध लेखन में प्रथम- मीनाक्षी नेताम, द्वितीय-करीना तुलावी, तृतीय- ललेश्वरी व्याख्यान प्रस्तुतिकरण में प्रथम - कुशल कुमार, द्वितीय- पंकज नायक, तृतीय-प्रियंका तथा रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम-अश्वनी, द्वितीय-विनय कुमार, तृतीय स्थान पूजा मंडल ने प्राप्त किया ।
विजयी प्रतिभागियों को मोमेन्टो तथा समस्त प्रतिभागियों को पेन प्रदान कर सम्मानित किया गया। इन विधाओं में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा अपनी प्रस्तुती से गंभीर जैसे एवं लाईलाज बिमारी से लोगों को जागरूक करने तथा सावधानी बरतने हेतु संदेश दिया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. जी.के. जोशी ने एड्स के गंभीर बिमारी के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम अधिकारी श्री जी.पी. चन्द्रवंशी एवं अतिथि व्याख्याता श्री विमल साहू जी ने पी.पी.टी. के माध्यम से एड्स के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की तथा स्वयं जागरूक रहने के साथ ही साथ परिवार एवं पास-पड़ोस के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। पुरूस्कार वितरण में महाविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट...




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.