लखनादौन क्षेत्र के अन्नदाता यूरिया के लिए हो रहे परेशान।
सी एन आई न्यूज सिवनी से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
सिवनी लखनादौन क्षेत्र के किसानों को यूरिया की अधिक आवश्यकता होने के कारण लखनादौन क्षेत्र के किसान विगत 2 दिनों से सहकारी समिति अस्पताल के बाजू में बना सरकारी वेयरहाउस पर लाइन लगाकर खड़ा हुआ है टोकन के आधार पर किसानों की यूरिया दी जा रही है वही यूरिया के लिए किसान परेशान हो रहे हैं आज सुबह सरकारी वेयरहाउस सरकारी अस्पताल के बाजू में किसानों की अधिक जनसंख्या होने के कारण पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा की दृष्टि से मौजूद रहा एवं सभी किसानों को टोकन वितरण करवाकर लाइन लगवा कर सुरक्षा मुहैया कराते हुए किसानों को यूरिया उपलब्ध करा रहे हैं साथ ही किसी भी प्रकार की घोटाले बाजी ना हो जरूरतमंद किसानों को यूरिया उपलब्ध हो जाए इसलिए पुलिस प्रशासन सरकारी वेयरहाउस पर सुरक्षा हेतु मौजूद है


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.