केंद्रीय भारतीय जनता पार्टी के आह्वाहन पर , प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार पर खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिला भाजपा द्वारा पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी का पुतला दहन किया गया।
बता दें कि कल पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद से भारत की ओर से पाकिस्तानी विदेश मंत्री को दो बार लताड़ लगाई गई।
भारत के प्रधानमंत्री के साथ विदेश मंत्री पर भी की थी आपत्तिजनक टिप्पणी।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने ओसामा बिन लादेन से जुड़े मामले में एक सवाल का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी इसके अलावा पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने भारत के विदेश मंत्री को भारत का नही बल्कि आरएसएस का विदेश मंत्री कहा। जिसके बाद से देश में पाकिस्तानी विदेश मंत्री को लेकर नाराजगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है जिसको लेकर देशभर के सभी राज्यों में पाकिस्तानी विदेश मंत्री का पुतला जलाया गया।
खैरागढ़ में बिलावल भुट्टो मुर्दाबाद के नारे।
खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के मुख्यालय खैरागढ़ में जिला भाजपा द्वारा पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला दहन किया गया। जहां पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिलावल भुट्टो मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पाकिस्तानी विदेश मंत्री का पुलता जलाया। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह,जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू,शहर मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,भाजपा नेता रामाधार रजक,विकेश गुप्ता,पार्षद अजय छाजेड़,विनय देवांगन,चंद्रशेखर यादव,राकेश गुप्ता,टी के चंदेल,महेश गिरी, आलोक श्रीवास,शौर्यादित्य सिंह,कमलेश कोठले,चंदन गिरी , मंजीत सिंह,भुवन वर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.