राजनांदगांव
डोंगरगांव :- एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अमर झा के नेतृत्व में एन एस यू आई छात्र नेता गिरीश साहू, ज़ाहिद रज़ा ,युगल किशोर, डिलेश्वर ,कोमल मंडावी महेश्वर ,के अगुवाई में एनएसयूआई ने सदस्यता अभियान डोंगरगांव विधानसभा में 10 दिसम्बर दिन शनिवार को शासकीय महाविद्यालय डॉ बाबा भीमराव अंबेडकर में शुरुआत करते हुए, एनएसयूआई का मेंबरशिप लांच किया गया जिलाध्यक्ष अमर झा ने बताया कि विगत 2 वर्षों से कोरोना काल के कारण एन एस यू आई के साथियों और छात्र-छात्राओं के बीच दूरियां आ गई है उन फसलों को दूर करने एवं छात्र छात्राओं और एनएसयूआई के बीच पूर्व की भांति समरसता बनाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे द्वारा राजधानी रायपुर में एनएसयूआई सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए मेंबरशिप लांच किया गया इसी कड़ी में आज डोंगरगांव विधानसभा में गिरीश साहू के नेतृत्व में उनके टीम की उपस्थिति में मेंबर शिप लॉन्च किया गया गिरीश साहू ने बताया एनएसयूआई सदस्यता का मुख्य उद्देश्य यह है कि एनएसयूआई पुनः अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं के बीच जाकर उनकी समस्या को टटोलेंगे और छात्र हित के मुद्दों पर उनके हक की लड़ाई लड़ेंगे ।
देने होंगे दस्तावेज
गिरीश साहू ने सदस्यता अभियान के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि एनएसयूआई में स्कूली छात्र छात्राओं को जो 11वीं एवं 12वीं की कक्षा में अध्यनरत हो उन्हें सदस्य बनाया जाएगा तथा विभिन्न कॉलेजों में जो किसी भी विभाग में पढ़ाई कर रहे हो उनकी सदस्यता करनी है। एनएसयूआई का सदस्य बनाने हेतु उनको कुछ दस्तावेज देने होंगे जैसे कॉलेज अथवा स्कूल का आईडी या फीस रसीद की छाया प्रति और वोटर आईडी कार्ड अथवा आधार कार्ड की छाया प्रति साथ में एक पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता होगी
50हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य
अमर झा ने यह बताया कि पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोई 3 लाख एवं राजनांदगांव जिले में 5 हजार एनएसयूआई के सदस्य बनाने का लक्ष्य है इसलिए यह भी निर्णय लिया गया है कि जो भी छात्र छात्रा या एनएसयूआई का साथी अथवा छात्र नेता जिस भी महाविद्यालय अथवा स्कूल में अपनी सक्रियता दर्ज कराते हुए सबसे अधिकतम सदस्य बनाता है उसे उस विश्वविद्यालय/ महाविद्यालय अथवा विद्यालय का अध्यक्ष घोषित किया जाएगा
इनकी रही उपस्थिति
आज एनएसयूआई के मेंबर शिप लॉन्च करने में डोंगरगांव में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अमर झा ,पूर्व विधानसभा महासचिव गिरीश साहू , पूर्व कॉलेज अध्यक्ष ,ज़ाहिद रज़ा, जिला सचिव युगल किशोर ,जिला सचिव कोमल मंडावी, जिला सचिव डीलेश्वर साहू कुलदीप शर्मा ,महेश्वर, मोहित साहू , प्रतीक ,आदि एवं एनएसयूआई के सदस्य उपस्थित रहे
सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन कुमार पटेल की रिपोर्ट।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.