Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, December 10, 2022

मां दंतेश्वरी को भोग लगाया गया शक्कर का पहला दाना , करकाभाट शक्कर कारखाने में शनिवार से उत्पादन शुरू

 


 

सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू

बालोद।जिले के करकाभाट स्थित

 दंतेश्वरी मैया सहकारी शक्कर कारखाने में चार दिन की पेराई के बाद शक्कर उत्पादन शुरू हो गया हैं। शनिवार को जैसे ही कारखाने से शक्कर के दाने निकलने लगे कर्मचारियों व प्रबंधन के चेहरे खिल उठे। परंपरा के अनुसार प्रबंध संचालक आर पी राठिया सहित उपस्थित अधिकारी- कर्मचारियों ने पहले माँ दंतेश्वरी की पूजा अर्चना की और प्रथम उत्पादित शक्कर मां दंतेश्वरी मैया को भोग लगाया गया। बता दें लगभग पखवाड़े भर पहले से शक्कर कारखाना में पेराई की तैयारी चल रही थी। उत्पादन शुरू होते ही सभी ने राहत की सांस ली।

 

 कारखाना प्रबंधन के अनुसार 10 दिसंबर तक 4 दिन में 18,921 क्विंटल गन्ने की पेराई हो चुकी है। इसके साथ ही शक्कर उत्पादन भी शुरू हो गया है। कारखाना के प्रबंध संचालक आरपी राठिया ने बताया कि सात दिसम्बर से पेराई शुरू होने के बाद 84 किसानों से 18 हजार 921क्विंटल गन्ने की खरीदी हो गई है। 53 लाख 38 हजार 265 रुपये की गन्ना खरीदी हो गई है। तीन चार दिन के प्रोसेस के बाद शक्कर का उत्पादन भी शनिवार से शुरू हो गया है।महा प्रबंधक एलके देवांगन ने बताया अभी तक 18 हजार 600 क्विंटल की पेराई हो गई है। किसानों से  242 ट्राली गन्ना आ गया है।

 —------

निर्धारित टोकन के अनुसार ही गन्ना बेच रहे हैं किसान


जिले के अधिकतर किसान कारखाना पहुंचकर गन्ना बेच रहे हैं। खेतों में कटाई के बाद सुबह से देर रात तक ट्रैक्टर, ट्रक आदि वाहनों से कारखाने तक गन्ना पहुंचा रहे हैं।किसान टोकन के अनुसार गन्ना ला रहे हैं। दूसरी ओर पेराई का सिलसिला जारी है। गन्ना बेचने किसानों को इंतजार नहीं करना पड़ रहा है।

—---- 

1148 किसानों ने कराया है पंजीयन 

बालोद जिले में इस बार गन्ना उत्पादक किसानों की संख्या 1148 है। इन किसानों ने कुल 11 सौ 77 हेक्टेयर में गन्ने की फसल ली है। गत वर्ष 726 किसानों ने 669 हेक्टेयर में गन्ने की फसल ली थी। गन्ने की फसल से मिलने वाले लाभ को देखते हुए व कारखाना प्रबंधन की सजगता व जागरूकता के कारण इस बार गन्ना किसानों की संख्या बढ़ी है साथ ही रकबा भी बढ़ा है। यही वजह है कि इस बार लक्ष्य को भी दोगुना रखा गया है। कारखाना प्रबंधन के अनुसार 65,000 मीट्रिक टन गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा गया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad