राजनांदगांव
वनांचल क्षेत्र के जंगल पट्टी ग्रामों में पहुंची प्रभा साहू जिला पंचायत सदस्य व जनपद उपाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में छुपे हुए कलाकार एवं कला संस्कृति को निखारने कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके तहत आज डोंगरगढ़ ब्लॉक द्वारा जोन स्तरीय मानस गायन प्रतियोगिता
वनांचल क्षेत्र की ग्राम पंचायत टाटेकसा एवं ग्राम पंचायत कोटानापानी के आश्रित ग्राम दमऊदाहरा में रखा गया जिसमें राजनांदगांव जिला पंचायत सदस्य प्रभा साहू जी साथ में डोंगरगढ़ जनपद उपाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा द्वारा महाराष्ट्र सीमा से लगे हुए
गांव ग्राम टाटेकसा एवं दमाऊदहरा मैं सम्मिलित हुए और माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा चलाए जा रहे युवा मितान के माध्यम से छत्तीसगढ़ ओलंपिक खेल युवा मितान सम्मेलन एवं मानस गान सम्मेलन जैसे कार्यक्रमों के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद दिया आज माननीय भूपेश बघेल की सरकार में छत्तीसगढ़ ही एक ऐसा प्रदेश है
जहां पर अपनी कला संस्कृति और छत्तीसगढ़ की धरोहर को सहेजने का काम किया जा रहा है नाचा, सुआ, करमा ,ददरिया, पंथी, राउत नाचा ,जैसे कार्यक्रमों को लेकर युवा सम्मेलन किया जा रहा है और ग्रामीण अंचलों में छुपे हुए प्रतिभा को निखारने का कार्य कर रहे हैं
मानस सम्मेलन कार्यक्रम में प्रभा साहू जी जिला पंचायत सदस्य क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य राम छतरी चंद्रवंशी जनपद उपाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा जनपद सदस्य टोमिन चंद्रवंशी जनपद सदस्य बीना चंद्रवंशी जनपद सदस्य कलाराम सोनवानी सभी जोन स्तरीय के सरपंच पंचायत सचिव जनपद पंचायत डोगरगढ़ की अधिकारी गण एवं बड़ी संख्या में ग्राम वासियों की उपस्थिति रही।
सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन कुमार पटेल की रिपोर्ट।


























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.