महिला सेल टीम के द्वारा समनापुर के स्कूली बच्चों को बालक बालिकाओं के अधिकारों की जानकारी देकर किया गया जागरूक।
कबीरधाम जिले के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम समनापुर के शासकीय नवीन पूर्व माध्यमिक शाला में आज दिनांक-20.12.2022 को कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन में महिला सेल टीम के द्वारा स्कूल पहुंचकर स्कूली छात्र/छात्राओं को "हमर बेटी हमार मान" कार्यक्रम के तहत उपस्थित स्कूली छात्र छात्राओं को उनके अधिकारों के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान कर, गुड टच बैड टच,
नशा से बचने तथा बालक बालिकाओं पर घटित होने वाले अपराधों से बचाव हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया तथा किसी भी प्रकार की समस्या हो तो बेझिझक होकर अपने माता पिता गुरुजनो या कबीरधाम पुलिस व चाइल्ड लाइन के टोल फ्री नंबर 1098 पर कॉल कर अपनी समस्याएं बता सकते हैं। जिसका तत्काल निराकरण किया जाता है कहा गया। इस अवसर पर महिला सेल प्रभारी सहायक उप.निरीक्षक विजया कैवर्त्य एवं महिला सेल टीम से आर.रोमन चंद्रवंशी महिला आरक्षक प्रेमलता, प्रियंका, व शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला समनापुर स्कूल की प्रधान पाठक श्रीमती हेमलता सोनी, सुश्री जयश्री झा, श्रीमती हेमलता मानकर, श्रीमती सीमा देवी (शिक्षिका) एवं अधिक संख्या में स्कूली छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।. CNI NEWS कवर्धा छतीसगढ से अनवर खान की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.