Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, December 20, 2022

विधायक डॉ केके ध्रुव ने जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक में रबी एवं उद्यानिकी फसलों का रकबा बढ़ाने दिए निर्देश...

विधायक डॉ केके ध्रुव ने जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक में रबी एवं उद्यानिकी फसलों का रकबा बढ़ाने दिए निर्देश...

—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट 

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 20 दिसंबर 2022/ विधायक डॉ के के ध्रुव की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट के अरपा सभाकक्ष में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक हुई। बैठक में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले के सिंचाई जलाशयों में निस्तारी एवं सिंचाई हेतु जलाशयवार जलभराव की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जिले के जलाशयों का औसत जलभराव 92.32 प्रतिशत है।विधायक डॉ. ध्रुव ने किसानों का आय बढ़ाने के लिए धान के अलावा रबी फसलों एवं उद्यानिकी फसलों का रकबा बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में कार्यपालन अभियंता जल संसाधन श्री मधु चंद्रा ने बताया कि जिले की 75 निर्मित एवं 5 निर्माणाधीन सिंचाई योजनाओं से वर्ष 2022-23 में खरीफ सिंचाई के लिए निर्धारित लक्ष्य 16 हजार 666 हेक्टेयर के विरूद्ध 12 हजार 676 हेक्टेयर में सिंचाई की गई। उन्होने बताया कि वर्ष 2022-23 में 75 निर्मित जलाशयों में से 18 एवं 5 निर्माणाधीन जलाशयों में से 2 सिंचाई जलाशयों से रबी मौसम में 1344 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में उप संचालक कृषि श्री दीपक नायक एवं उप संचालक उद्यानिकी श्री निधान कुशवाह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad