राज्य सरकार के योजनाओं और कार्यक्रमों की पूरी संवेदनशीलता के साथ क्रियान्वयन करें - प्रभारी मंत्री श्री सिंहदेव
राज्य सरकार के दो वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री ने जिले के कार्यो और शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक
इथेनॉल प्लांट राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल, नए वर्ष में होगा प्रारंभ
कवर्धा, 15 दिसंबर 2022। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की चार वर्ष पूरे होने के ठीक दो दिन पहले गुरूवार को राज्य सरकार के दो वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री कबीरधाम जिले के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। राज्य सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन एवं वाणिज्यकर मंत्री एवं कबीरधाम के प्रभारी मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने कैबिनेट मंत्री व
कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर के साथ कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के कार्यो और शासन के महत्वाकांक्षी विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर, क्रेडा के सदस्य श्री कन्हैया अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा होरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवाराम साहू, कलेक्टर श्री जनमेजय महोब, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह, डीएफओ श्री चूड़ामणि सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल सहित एवं समस्त जनपद अध्यक्ष तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
*CNI NEWS कवर्धा छतीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट*




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.