गुण्डरदेही । गुरुवार को संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद कुरदी धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने अधिकारियो को धान खरीदी मे किसानों की सुविधाओं को ध्यान रखने के निर्देश दिए खरीदी केंद्र में धान बेचने पहुंचे किसानों से भी मुलाकात की श्री निषाद ने बताया कि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसको लेकर राज्य सरकार पूरी व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है सभी उपार्जन केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध हैं
समर्थन मूल्य पर धान खरीदने के लिए इस साल राज्य सरकार द्वारा किसानों को ऑनलाइन टोकन जारी करने की व्यवस्था के चलते किसानों को सहूलियत होने लगी है किसान टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से धान बेचने के लिए अपनी मर्जी के मुताबिक तिथि का चयन कर सकते हैं साथ ही उपार्जन केन्द्रों द्वारा मैन्युअल रूप से किसानों को टोकन जारी करने की व्यवस्था पूर्व की भांति जारी है खरीदी के साथ-साथ राज्य सरकार धान का उठाव भी करवा रही है साथ ही धान खरीदी की व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है
*CNI News गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट*



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.