राजनांदगांव
सड़क दुर्घटना से एक महिला की मौत
महिला अपने पुत्र के साथ मोटर सायकल से ईलाज हेतु जा रही थी
थाना डोंगरगांव -
आज दिनांक 15.12.22 को सड़क दुर्घटना से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी , महिला रेवती बाई साहू पति दुर्देशीराम साहू उम्र 48 साल निवासी पंडरीतराई थाना अं0चौकी जिला मोहला मानपुर अं0चौकी की अपने बेटे खिलेश्वर साहू के साथ ग्राम आरी से मो0सा0 क्र0 CG 08 AE 1319 में पिछे बैठकर ग्राम चांदो ईलाज कराने जा रही थी । जैसे ही यात्रिप्रतिक्षालय के पास मेन चौक डोंगरगांव के पास पहुचे थे कि पिछे से आ रही हाईवा वाहन क्र0 CG 08 AN 5148 के चालक द्वारा अपने वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर सायकल में जा रही रेवती बाई को जोरदार ठोकर मारकर एकसीडेंट कर दिया ।
एक्सीडेंट करने से गंभीर चोट आने पर रेवती बाई को पुलिस द्वारा तत्काल डोंगरगांव अस्पताल ईलाज हेतु ले जाया गया । जहा ईलाज के दौरान रेवती बाई की मौत हो गई । मोटर सायकल चला रहे खिलेश्वर को चोट आई है । घटना की सूचना मिलते ही तत्काल थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा मौके पर पहुचकर रोड में लगे भीड़ को सम्भालते हुए एंव मुतर्जर का मुलाहिजा कराया गया । मामले में आरोपी हाईवा वाहन क्र0 CG 08 AN 5148 के चालक के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । हाईवा वाहन क्र0 CG 08 AN 5148 को पुलिस कब्जे में लेकर थाना मे सुरक्षार्थ रखा गया है ।
सी एन आई न्यूज से रोशन कुमार पटेल के साथ संतोष सहारे कि रिपोर्ट।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.