Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, December 7, 2022

ठगी के रेकेट चलाने वाले चार आरोपी रकम और संसाधन सहित गिरफ्तार



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


बिलासपुर - ठगी के प्रकरण में एससीयू बिलासपुर व थाना तोरवा की टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुये पांच दिनों तक राजस्थान में कैम्प लगाकर ठगी के रेकेट चलाने वाले चार आरोपियों को गिरफतार किया है। वहीं मामले में ठगी गई रकम 1,97,000 रुपये भी पुलिस द्वारा जप्त किया गया है। इस अलावा मामले में घटना में प्रयुक्त एक नग लेपटॉप , चार नग मोबाईल , आठ नग विभिन्न बैंको के एटीएम कार्ड सहित एक नग पेटीएम कार्ड व चेक बुक भी जप्त किया गया है। वहीं ठगी के अन्य मामलो में भी बिलासपुर पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी है।

                        इस मामले का खुलासा करते हुये उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति पारूल माथुर (भापुसे) ने बताया कि प्रार्थी अमलेश लहरी निवासी साई धाम कालोनी थाना तोरवा बिलासपुर द्वारा थाने में प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया कि उसके साथ कमीशन में अधिकतम राशि का प्रलोभन देकर एसईएमई मल कंपनी में पैसे लगाकर अधिकतम पैसे प्राप्त करने का लालच देकर 21 लाख 53 हजार रूपये की ठगी कर ली गई है। ठगी के अज्ञात आरोपियो द्वारा प्रार्थी के मोबाईल पर टेलीग्राम एप के जरिये लिंक भेजा गया तथा मेंटोर रामा एप डाउनलोड कराकर कमीशन का लालच देकर उक्त रकम की ठगी कर ली गई तथा दो करोड़ रुपये देने का झांसा देकर और दस लाख रूपये की मांग की जा रही थी। ठगी का एहसास होते ही प्रार्थी द्वारा थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 431 / 2022 धारा 420 भादवि पंजीबद्ध करवाया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्रीमती पारूल माथुर द्वारा आरोपियो की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया। तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं सीएसपी सरकंडा पूजा कुमार के द्वारा मामले का लगातार पर्यवेक्षण कर निर्देश देते रहे। इसी दौरान एसीसीयू बिलासपुर के तकनीकी टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य एकत्र किये गये तथा थाना तोरवा के द्वारा ठगी किये गये रकम के खाता धारक आरोपियो की जानकारी एकत्र की गई । मामले के आरोपियो की पहचान होने पर उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्रीमती पारूल माथुर द्वारा दस सदस्यीय टीम गठित कर राजस्थान रवाना किया गया जहाँ पर तकनीकी साक्ष्य एवं फील्ड वर्क के आधार पर टीम द्वारा राजस्थान में पांच दिन कैंप लगाकर अलग अलग स्थानो से चार आरोपियो की गिरफ्तारी की गई तथा आरोपियो से ठगी में प्रयुक्त उपकरण एवं नगदी जप्त की गई तथा ठगी की राशि को बैंक खाते में फीज एवं होल्ड कराया गया। उक्त प्रकरण में शामिल आरोपियो को गिरफतार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। उक्त प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में एसीसीयू प्रभारी हरविंदर सिंह , थाना प्रभारी तोरवा उत्तम कुमार साहू , तत्कालीन थाना प्रभारी तोरवा फैजुल होदा शाह के नेतृत्व में उनि प्रभाकर तिवारी , अजय वारे यू.एन.शांत कुमार साहू , सउनि विदेशी साहू , प्रधान अशोक कश्यप , महिला आरक्षक शकुंतला साहू , आरक्षक धर्मेन्द्र साहू , दीपक यादव , हेमंत सिंह , कमलेश शर्मा एवं दीपक उपाध्याय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


गिरफ्तार आरोपी - राहुल सुथार पिता दिनेश सुथार उम्र 19 साल साकिन थाना पाली जिला राजस्थान ,  राजकुमार उर्फ राजू सिंधी पिता कन्हैयालाल सिंघी उम्र 38 साल साकिन मिनय राजस्थान ,  हेमराज बैरवा पिता राजकुमार बैरवा उम्र 25 साल निवासी मिनय राजस्थान और दीपेश वैष्णव उर्फ दीपू पिता गोविंदादास उम्र 19 साल निवासी लम्बारे राजस्थान।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad