अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा - छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रामकुमार पटेल कल आठ दिसंबर गुरूवार को जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। जारी प्रोटोकॉल के अनुसार वे कल सुबह पौने दस बजे निज निवास ग्राम भैंसों से सड़क मार्ग से प्रस्थान कर दस बजे ग्राम सेमरिया ( पामगढ़) पहुंचेंगे , जहां धान खरीदी केन्द्र के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां से सवा ग्यारह बजे सड़क मार्ग से रवाना होकर दोपहर बारह धान खरीदी केन्द्र घुठिया पहुंचेंगे और गोदाम भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात दोपहर दो बजे घुठिया से सड़क मार्ग से रवाना होकर ढाई बजे अमोरा (महंत) पहुंचेंगे। यहां अमोरा के भांठापारा में वे विनोद पटेल के सुपुत्र स्व० उमेश पटेल के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात दोपहर तीन बजे अमोरा से सड़क मार्ग से रवाना होकर चार बजे निज निवास भैंसों (पामगढ़) पहुंचेंगे। जहां सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे और उद्यानिकी कृषकों से भेंट - मुलाकात कर रात्रि विश्राम करेंगे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.