अधिक गोबर खरीदी एवं पैरादान करने वाले को किए सम्मानित
मोहम्मद अज़हर हनफी की रिपोर्ट
बलौदाबाजार,12 दिसम्बर 2022:- कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा ने कसडोल विकासखंड अंतर्गत 116 पंचायतो के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक की विशेष बैठक ली। उक्त बैठक का आयोजन स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के सभागार में संपन्न हुई।जिसमे गोधन न्याय योजना ,पैरा दान ,मनरेगा स्वच्छ भारत मिशन के सम्बंध में विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होनें गांवो में पैरादान को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान, गौधन के तहत गोबर खरीदी, मनेरगा के तहत गांवों में रोजगार मूलक कार्य करने सभी सरपंचों को अपूर्ण निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही इस मौके पर सर्वाधिक पैरा दान करने वाले,सर्वाधिक गोबर खरीदी करने वाले तथा सर्वाधिक 100 दिवस रोजगार देंने वाले पंचायत को साल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया।उक्त मौके पर जनपद पंचायत अध्यक्ष सिद्धांत मिश्रा,अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत हरिशंकर चौहान,एपीओ मनरेगा के.के साहू,एसबीएम ज़िला समन्वयक मुरली कांत यदु,सीईओ कसडोल हिमांशु वर्मा सहित अन्य समस्त अधिकारी,कर्मचारी गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.