रेंगाखार बीट में हरे भरे इमारती वृक्षों की कटाई ,जंगल हुआ मैदान में तब्दील।
वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी गहरी नींद में।
साल्हेवारा । रेंगाखार से भीलवाड़ा टोला, पासधोला की जंगल इन दिनों मैदान बनकर रह गया है।
प्रतिदिन हरे भरे इमारती वृक्षों की कटाई जोरों से है।
क्षेत्र के वन विभाग की मिली भगत कमीशन के चक्कर में रेंगाखार बीट क्षेत्र की इमारती वृक्षों की कटाई खुले आम चल रही है।
वृक्षों की अवैध कटाई करने वालों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से आरोपीयों के हौसले बुलंद हैं।
आये दिन वृक्षों की कटाई करते लोग नज़र आते हैं।
लेकिन वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी आंख बंद कर वृक्षों की कटाई का नजारा देख रहे हैं।
सूत्रों की मानें तो यहां के वन विभाग की अधिकारीयों की बदलाव नहीं होने के कारण कई अवैध कार्य धड़ल्ले से चल रहा है।
इस क्षेत्र में अवैध तरीके से सैंकड़ों वृक्षों की कटाई वर्तमान में की गई है।
वृक्षों को बीच से आधे अधूरे कुल्हाड़ी से कटाई कर दिया जाता है।
जिससे भी वृक्ष सुख कर झुलस रहे हैं।
यही नहीं क्षेत्र में ईंट के लिए भी यह क्षेत्र की वृक्षों की कटाई कर रहे हैं।
क्या प्रशासन खबर लगने के बाद आरोपियों पर ठोस कार्रवाई होती।
वन विभाग की कार नामे दिखाते हैं अगली शेष खबरों में।
सी एन आई न्यूज के लिए गंभीर दास मानिकपुरी के साथ असफाक खान की रिपोर्ट।























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.