छुईखदान विवेकानंद स्कूल में किया गया "हमर बेटी हमर मान" कार्यक्रम ।
जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों को दिया महत्वपूर्ण जानकारी
माननीय पुलिस अधीक्षक महोदया अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती नेहा पाण्डे एवं श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ श्री लालचंद मोहले के मार्गदर्शन में आज दिनांक 12/12/2022 को थाना छुईखदान पुलिस द्वारा छुईखदान विवेकानंद स्कूल में "हमर बेटी हमर मान" कार्यक्रम आयोजित कर उपस्थित बालक /बालिकाओं को महिला पुलिस एवं स्टाफ द्वारा अभिव्यक्ति एप, पाक्सो एक्ट, गुड टच-बेड टच’’ के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया एवं सायबर अपराध संबंधी जानकारी दी गई
तथा यातायात नियमों के बारे में 18 वर्ष से कम आयु में मोटर सायकल नही चलाने, मो.सा. में तीन सवारी नही चलने, बिना लाइसेंस के वाहन नही चलाने आदि जानकारी देकर यातायात नियमों का पालन करने कहा गया ।
कार्यक्रम में सउनि रामनरेश आडिल, महिला प्रधान आर. शिमला उसारे, आर. अमित श्रीवास एवम स्कूल स्टाफ सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.