Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, December 12, 2022

कलेक्टर श्री लंगेह ने किया धान खरीदी केंद्र सोनहत तथा रजौली का औचक निरीक्षण, रैंडम बोरियों की जांच।

 कलेक्टर श्री लंगेह ने किया धान खरीदी केंद्र सोनहत तथा रजौली का औचक निरीक्षण, रैंडम बोरियों की जांच।


धान खरीदी में शासन के निर्देशों का पालन करें और किसानों की सुविधा का रखें ध्यान, गड़बड़ी मिली तो कड़ी कार्रवाई होगी।



कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह शासन की प्राथमिकता के अनुरूप आज धान खरीदी के सुचारू संचालन का जायजा लेने विकासखण्ड सोनहत के अंतर्गत सोनहत तथा रजौली धान खरीदी केंद्र पहुंचे। उन्होंने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं का सघनता से अवलोकन किया।


हर पंजी का बारीकी से अवलोकन कर ऑनलाइन और ऑफलाइन रिकॉर्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित धान खरीदी से संबंधित नोडल अधिकारियों को निरंतर उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर बेहतर व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसका ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान श्री लंगेह ने रेण्डम बोरियों की तौलयी करवा वजन की जांच की। उन्होंने कहा कि निर्धारित माप अनुसार ही बोरियों का वजन हो। खरीदी से सम्बंधित पंजियों की जांच करते हुए उन्होंने समिति प्रबंधकों से पंजीकृत किसानों की संख्या तथा धान बेचने वाले किसानों के सम्बंध में जानकारी ली। धान रिजेक्ट, धान आवक, बारदाना वितरण, स्टैक पंजी सभी का कलेक्टर ने बारीकी से अवलोकन किया।

रजौली खरीदी केंद्र में बारदाना प्रभारी को निर्देश देते हुए कलेक्टर ने कहा कि बारदाने पर्याप्त मात्रा में हों, गोदाम में बारदानों की उपलब्धता की नियमित जांच करें। स्टैकिंग बेहतर रहे। इस दौरान उन्होंने उपस्थित किसानों से बात कर व्यवस्थाओं पर फ़ीडबैक लिया, रजौली केंद्र में 170 बोरी धान लेकर आए ग्राम ओदारी के किसान दयाशंकर ने बताया कि उनके पास कुल 3.3000 हेक्टेयर रकबा है, जिसपर धान बेच रहे हैं। कलेक्टर से फीडबैक लेने पर उन्होंने बताया कि धान खरीदी हेतु केंद्र में पर्याप्त व्यवस्था है।

*जिले में अब तक किसानों ने बेचा 1,75,926 क्विंटल धान*

जिले के अब तक किसानों द्वारा कुल 175926 क्विंटल धान की बिक्री की गई है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार धान उपार्जन केन्द्रों से उपार्जित किए गए धान का उठाव भी समय पर किया जा रहा है, अब तक 125,520 क्विंटल धान का उठाव कर लिया गया है तथा भौतिक सत्यापन की कार्यवाही भी नोडल अधिकारियों की निगरानी में की जा रही है। 





CNI न्यूज़ से साहिल अंसारी की रिपोर्ट।

बैकुंठपुर,कोरिया,एमसीबी छत्तीसगढ़

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad