Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, December 12, 2022

राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को फसल का मिल रहा सही दाम-मंत्री श्री अकबर

 राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को फसल का मिल रहा सही दाम-मंत्री श्री अकबर 



केबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर बिड़ौरा और कुरूवा के सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में हुए शामिल 



कुरूवा सेवा सहकारी समिति के किसानों ने कैबिनेट मंत्री को खुरमी पहनाकर और नागर भेंट कर सम्मानित किया


मंत्री श्री अकबर ने ग्राम कुरूवा में किसान कुटीर के लिए 13 लाख 50 हजार रूपए की घोषणा की 


ग्राम कुरूवा में सुवा नृत्य महिला समूह और राउत नृतक दल को 20-20 हजार रूपए की घोषणा की


केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने पदभार ग्रहण करने पर बधाई और शुभाकानाएं दी



कवर्धा, 12 दिसंबर 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर आज जिले के बिड़ौरा और कुरूवा सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री श्री अकबर आज ग्राम बिड़ौरा में श्री नेतराम जंघेल और कुरूवा में श्री झूलाराम साहू के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री श्री अकबर ने नवनियुक्त अध्यक्ष को पदभार ग्रहण करने पर बधाई और शुभाकानाएं दी। मंत्री श्री अकबर ने ग्राम कुरूवा में किसान कुटीर के लिए 13 लाख 50 हजार रूपए जिला कृषि उपज मंडी से देने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान ग्राम कुरूवा में सुवा नृत्य महिला समूह को 20 हजार रूपए और राउत नृतक दल को 20 हजार रूपए देने की घोषणा की। कुरूवा सेवा सहकारी समिति के किसानों ने कैबिनेट मंत्री को खुरमी पहनाकर और नागर भेंट कर सम्मानित किया।

 इस अवसर पर श्री नीलकंठ चंद्रवंशी, क्रेडा के सदस्य श्री कन्हैया अग्रवाल, कृषक कल्याण परिषद के सदस्य श्री भगवान सिंह पटेल, मनरेगा के सदस्य श्री कलीम खान, कृषि मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवाराम साहू, बोड़ला जनपद अध्यक्ष श्रीमती लीला धनुक वर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू शरद बंगाली, श्री अशोक चोपड़ा, श्री रामचरण पटेल सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और क्षेत्र के सैकड़ों किसान उपस्थित थे। 

CNI NEWS कवर्धा छतीसगढ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad