रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर....शा. प्रा. शाला तिलकडीह,संकुल पोड़ी,विकास खण्ड कोटा में आज दिनांक को मोर गाँव के धरोहर, मोर गांव के सियान ,सम्मान कार्यक्रम शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह श्याम की अध्यक्षता व अन्य सदस्यों की उपस्थिति में रखा गया। सम्मान के क्रम में शसहेत्तर यादव, रामप्रसाद पोर्ते,बिसहुराम साहू एवं श्रीमती हीरा बाई श्याम को शाला परिवार तिलकडीह की ओर से साल व श्रीफल देकर कर आशीष प्राप्त किया गया
उक्त कार्यक्रम की मनः परिकल्पना को सफल कर दिखाने में संस्था के सहायक शिक्षक राज्यपाल पुरुस्कृत बलदाऊ सिंह श्याम जी का सराहनीय सहयोग रहा। बता दे की बलदाऊ सिंह श्याम कोटा ब्लाक के वही नवाचारी शिक्षक हैं
जिन्होंने कोरोना जैसे महामारी के दौर में भी शिक्षा से बच्चों को जोड़े रखने के लिए तरह - तरह के नवाचार कर बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखा जिसका परिणाम शाला के होनहार छात्र हर्ष पोर्ते इसी सत्र राज्यस्तरीय व्यक्तित्व विकास प्रतियोगिता प्राथमिक मौखिक गणित मे संभाग में प्रथम व राज्य मे तीसरे स्थम में रहा।आज शाला के सभी बच्चे अपने स्तर के अनुरूप है जिसकी चर्चा आसपास के गांव में भी किया जाता है।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.