रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर ....सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन का जन्मदिवस राष्ट्रीय गणित दिवस अजय अग्रवाल व्यवस्थापक सरस्वती शिशु मंदिर कोटा की गरिमामय में उपस्थिति में संपन्न हुआ,प्रत्येक वर्ष 22 दिसंबर को गणित दिवस का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर में किया जाता है विद्यालय के प्राचार्य मुकेश श्रीवास्तव ने आयोजन के संदर्भ मे बताते हुए कहा की बच्चों को गणित विषय से जोडना क्योंकि गणित विषय हमारे दैनिक जीवन के विभिन्न पहलुओ संचालित करता है
गणित नैतिक मूल्यों सच्चाई, ईमानदारी, नेतृत्व, शुद्धता, धर्म, आत्मविश्वास इत्यादि को विकसित करती है। गणित व्यक्ति की मानसिक शक्तियों का विकास करती है। गणित व्यक्ति को अनुशासन में रहना सिखाती है। गणित व्यक्ति के दैनिक व व्यवहारिक जीवन के लिए उपयोगी है इसीलिए 22 दिसंबर 2022 को महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर गणित मेला का आयोजन किया गया जिसमें गणित के विभिन्न विधाओं जैसे गणितीय चित्र गणितीय पहेली गणितीय गीत गणितीय चार्ट गणितीय व्यंजन गणितीय मॉडल वर्गमूल घनमूल गुणा भाग द्रव्यमान भार तापमान वजन इत्यादि विषयों को शामिल किया गया एवं श्रीनिवास रामानुजन के गणित के क्षेत्र में किए गए योगदान को याद किया गया।
इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए आयोजित गणित मेला का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती ओंकार एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया दीप ज्योति परम ज्योति के समवेत स्वर से गुंजित पूरा वातावरण उत्साह से भर गया संस्कृति अनुरूप मंचस्थ अतिथियों का तिलक वंदन पश्चात विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ सर्वप्रथम पहाड़ा सुनाने की प्रतियोगिता हुई इसमे सर्वज्ञ श्रीवास्तव को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ द्वितीय स्थान गगन कश्यप रहे।उल्टी गिनती की प्रतियोगिता मे गगन कश्यप ने 30सेकेंड मे पूरा करके प्रथम स्थान प्राप्त किया ,द्वितीय स्थान 36सेकंड मे पूरा करके प्रिया कश्यप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।चित्रकला मे राशि सिंह बैस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बालवर्ग मे सपना यादव प्रथम माही कहरा द्वितीय, अदिति कश्यप तृतीय, किशोर वर्ग मे कुश्मनी कश्यप प्रथम क्वीज बालवर्ग मे सर्वज्ञ श्रीवास्तव प्रथम,किशोर वर्ग मे हिमांशु अजगले प्रथम,आचार्य वर्ग मे कीर्ति कहरा प्रथम, स्थान पर रहे।मुख्य अतिथि अजय अग्रवाल ने कहा की।गणित मेला जनजन मे सहज और सरल रूप से पहुंचा कर गणित के प्रति जागरूकता लाने का सशक्त माध्यम है।इस अवसर पर विद्यालय के व्यस्थापक डाँक्टर सुनील जायसवाल, कोषाध्यक्ष श्रीमती माधवी कश्यप, सहव्यवस्थापक सुरेश सोनी, श्रीमती अन्नपूर्णा सिंह की विशेष उपस्थिति रही कार्यक्रम का संंचालन वरिष्ठ आचार्य श्री योगेश गुप्ता ने किया।सर्वेभवन्तु सुखीन के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.