Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, December 1, 2022

कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण। किसानों से चर्चा कर खरीदी व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उपार्जित धान के उठाव में तेजी लाने के निर्देश।

 कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण।


किसानों से चर्चा कर खरीदी व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

उपार्जित धान के उठाव में तेजी लाने के निर्देश।


मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कलेक्टर श्री पी.एस. ध्रुव ने धान खरीदी केन्द्र कौड़ीमार एवं बरदर का औचक निरीक्षण कर वहां धान खरीदी की व्यवस्था का जायजा लिया। कलेक्टर ने इस मौके पर धान बेचने आए किसानों से चर्चा की और वहां क्रय धान की तौलाई कराकर वजन की मात्रा भी देखी। कलेक्टर ने किसानों से धान की तौलाई, भुगतान की स्थिति और सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। कलेक्टर ने मौके पर मौजूद खाद्य विभाग के अधिकारियों को समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान से उठाव में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। बरदर केन्द्र में धान बेचने आए किसानों ने गांव के समीप धान की खरीदी की व्यवस्था होने पर प्रसन्नता जताई।

धान उपार्जन केन्द्र बरदर में अब तक 2752 क्विंटल धान क्रय किया गया है। खड़गवां तहसील अंतर्गत स्थित उपार्जन केन्द्रों में 22 हजार क्विंटल धान की खरीदी हुई है, जिसमें से 13 हजार 602 क्विंटल धान का उठाव मिलर्स द्वारा कर लिया गया है। गौरतलब है कि मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए कुल 23 केन्द्र बनाए गए हैं। जिले में अब तक 71,436 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है, जिसमें से 37560 क्विंटल धान का उठाव हो चुका है। कलेक्टर ने शेष धान का तेजी से उठाव सुनिश्चित कराने तथा कस्टम मिलिंग का चावल स्टेट वेयर हाउस गोदाम में जमा कराने की निर्देश अधिकारियों को दिए।



CNI न्यूज़ से साहिल अंसारी की रिपोर्ट

कोरिया, बैकुंठपुर छत्तीसगढ़।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad