राजनांदगांव
संविधान शिल्पी डॉ भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया
एबीवीपी डोंगरगांव की ओर से संविधान के शिल्पी डा. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजली अर्पित की। इस मौके पर अभाविप इकाई डोंगरगांव के कार्यकर्ता दानेश्वर साहू, वेदित्य कोर्राम, मनीष साहू, गिरीश यादव, पंकज यादव, प्रेमचंद साहू, लक्ष्मी नारायण सेन, राहुल साहू, कोमल दीक्षित व अन्य छात्र तथा सामाजिक बंधु उपस्थित रहे, कार्यकर्ताओं ने विचार रखते हुए बाबा साहेब अंबेडकर के जीवन व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। वहीं उनके जीवन के आदर्शो को अपनाने का संकल्प लेने की बात कही। बाबा साहेब के आदर्शो को याद किए।
सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन कुमार पटेल की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.