मंगलनाथ मंदिर मंदिर, उज्जैनमांगलिक दोष निवारण हेतु पहुंचते है दूर-दूर से लोग
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी
उज्जैन -महाकाल की नगरी उज्जैन पवित्र शिप्रा नदी के तट पर स्थित इस आध्यात्मिक नगरी को मंगल की जननी के रूप में भी माना जाता है।
यहां पर स्थित मंगलनाथ मंदिर में अमंगल को मंगल में बदलने वाले भगवान मंगलनाथ विराजमान हैं।
यहां देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोगों द्वारा अपनी कुंडली के मंगल दोष , विवाह में विलम्ब, पारिवारिक अनबन एवं अन्य किसी भी शुभ कार्य में सफलता पाने के लिए मंगल दोष की पूजा करवाने पहुंचते हैं।
उज्जैन स्थित यह मंदिर बहुत प्राचीन है।
मंगलनाथ मंदिर में भगवान शिव ही मंगलनाथ के रूप में विराजमान हैं।
यहां दर्शन कर श्रृद्धालु मंगलनाथ भगवान शिव से मंगल की कामना करते हैं।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.