Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, December 7, 2022

नाबालिक लड़की को भगाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी जेल दाखिल

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


खैरागढ़ - छुईखदान - गंडई - जिले के छुईखदान पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगाकर दुष्कर्म करने के मामले को आरोपी को पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं दूसरे मामले में छुईखदान पुलिस जुआ सट्टा खिलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर रही है। 

                       इस संबंध में संवाद - पुलिस मीडिया समूह से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने दिनांक 03 अप्रैल 22 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिक लड़की उम्र 15 वर्ष 11माह 17दिन को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है। प्रार्थी की रिर्पोट पर थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 118/22 धारा 363 भादस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। मामले की अपहृता एवं अज्ञात आरोपी की पता तलाश किया जा रहा था। जिसके संबंध में माननीय पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा (भापुसे.) जिला केसीजी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती नेहा पाण्डे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ लालचंद मोहले के द्वारा महिला संबंधित संवेदनशील मामला होने से विवेचना हेतु महत्तवपूर्ण दिशा निर्देश देकर नाबालिक बच्ची को जल्द बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देश दिया गया था। जिसके परिपालन में वरिष्ट अधिकारी के मार्गदर्शन में मुखबिर की सूचना पर दिनांक 06 दिसंबर 22 को ग्राम तेंदुआ नवापारा बेमेतरा से पीड़िता को दुर्गेश यादव के पास से बरामद किया गया। पश्चात बालिका का महिला पुलिस अधिकारी से बयान कराया गया। अवयस्क बालिका के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि होने पर मामले में धारा 366क , 376 ,376(2) (ढ ) भादस धारा 4 , 5 जे (ii),6 पॉक्सो एक्ट जोड़कर आरोपी दुर्गेश यादव पिता भावंत यादव उम्र 20 वर्ष निवासी तेंदुआ नवापारा थाना व जिला बेमेतरा छग को आज  गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र बंजारे थाना प्रभारी छुईखदान , सउनि रामनरेश आडिल , प्रधान आरक्षक कमलेश श्रीवास्तव , महिला प्रधान आरक्षक शिमला उसारे , आरक्षक  विनोद पोर्ते , महिला आरक्षक झमित ठाकुर की महत्त्वपूर्ण भुमिका रही।


जुआ सट्टा खिलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार


वहीं दूसरे मामले में पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा (भापुसे) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती नेहा पाण्डे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ लालचंद मोहले के मार्गदर्शन में जुआ एवं सट्टा पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तारतम्य में पुलिस अधीक्षक केसीजी के द्वारा गठित टीम एव थाना छुईखदान पुलिस के संयुक्त टीम द्वारा आज मुखबिर की सूचना पर मटन मार्केट छुईखदान में आरोपी साहिल खान पिता समर खान उम्र 25 वर्ष निवासी छुईखदान थाना छुईखदान जिला केसीजी को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया। आरोपी साहिल खान से सट्टा पट्टी एवं नगदी 1600 रूपये जप्त कर आरोपी को  धारा 4 ( क) जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार कर थाना छुईखदान में अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसी प्रकार एक अन्य मामले में आरोपी फराज खान पिता जाकिर खान उम्र 32 वर्ष निवासी पठान पारा छुईखदान थाना छुईखदान को मटन मार्केट छुईखदान में सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया। आरोपी से सट्टा पट्टी एवं नगदी 1400 रूपये जप्त कर आरोपी को धारा 4( क ) जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार कर थाना छुईखदान में अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं दोनो आरोपियो के विरुद्ध पृृथक से  धारा 151 ,107 ,116(3) दप्रस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।उक्त कार्यवाही मे सउनि. मुरली सिंह बघेल , सउनि टैलेश सिंह , प्रधान आरक्षक गनपत नायक , आरक्षक विनोद पोर्ते , शिशुपाल , त्रिभुवन यदु , चंद्र विजय सिंह और कमलकांत साहू का उल्लेखनीय योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad