शहीद वीर नारायण सिंह शहादत दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कोया युवा महोत्सव मांदरी नृत्य प्रतियोगिता में शामिल हुए संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी।
कुम्हारी में कोया युवा मंडल के तत्वाधान में हो रहा है राज्य स्तरीय मांदरी नृत्य का आयोजन।
आदिवासी संस्कृती एवम रीति रिवाज को सहेजना हमारी प्राथमिकता: इंद्रशाह मंडावी।
कोया युवा मंडल कुम्हारी के तीसरी वर्षगांठ एवम शहीद वीर नारायण सिंह शहादत दिवस के अवसर पर ग्राम कुम्हारी में आयोजित राज्य स्तरीय कोया युवा महोत्सव मांदरी नृत्य प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक इंद्रशाह मंडावी संसदीय सचिव छ ग शासन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कोया मंडल के संयोजक सतीश यूईके ने बताया की पारंपरिक आदिवासी नृत्य एवं आदिवासी संस्कृति, रीति-नीति को सहेजने हेतु यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
संसदीय सचिव ने अपने उद्बोधन में कहा की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आदिवासी क्रांतिकारी वीरनारायण सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर आदिवासी संस्कृति, परंपरा एवं रीति-नीति को सहेजने कोया मंडल ने जो प्रयास किया है यह अनुकरणीय है। इन्होंने आदिवासी सांस्कृतिक गतिविधियों में राष्ट्रीय स्तर पर स्थान पाकर वनांचल का गौरव बढ़ाया है। ये सभी बधाई के पात्र है। वर्तमान में कई विघटनकारी तत्व, पाश्चात्य संस्कृति, जो समाज को तोड़ने का कार्य कर रही है। ऐसे समय में कोया मंडल ने समाज को संस्कृति के माध्यम से जोड़ने का कार्य किया है हमे ऐसे ही विचारधारा के साथ जुड़ना है। संस्कृति को सहेजने के साथ साथ हमें शिक्षित भी होना है। शिक्षा समाज के उन्नति और विकास में महत्वपूर्ण है। छत्तीसगढ़ सरकार लगातार आदिवासी संस्कृति एवं अधिकार को संरक्षण के देने लिए प्रतिबद्ध है।
आदिवासी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम दिल्ली में द्वितीय एवं बेंगलुरु में प्रथम स्थान।
आदिवासी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम जो खेल एवम युवा मंत्रालय भारत सरकार के सानिध्य में दिल्ली एवम बेंगलुरु में आयोजित था जिसमें कोया युवा मंडल ने पारंपरिक आदिवासी नृत्य प्रतियोगिता में दिल्ली में प्रथम स्थान एवं बेंगलुरु में द्वितीय स्थान प्राप्त किए है।
मांदरी प्रतियोगिता में 25 से अधिक टीम शामिल।
राज्य स्तरीय मांदरी प्रतियोगिता में 25 से अधिक टीम शामिल हुई है जिसमें ग्यारापत्ती, कोयलीबेड़ा, नगरी सिहावा, विभिन्न जिलों से एवम दीगर राज्यों से भी टीम इस प्रतियोगिता में भाग लिए है।
सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों में कोया मंडल सक्रिय है।
कोया युवा मंडल के द्वारा युवा संस्कृति, शिक्षा, रोजगार व सहयोग की सोच के साथ कोया बैंक, कोया यूथ हेलो विंग, कोया एजुकेशन सेल्फ एम्प्लॉयमेंट विंग जैसे समूह बनाकर कार्य कर रही है।
घोषणा।
कोया मंडल के मांग पर विधायक ने प्रिंटर सहित कंप्यूटर देने का घोषणा किया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिनेश शाह मंडावी, अभिमन्यु मंडावी, भुनेश्वर मंडावी, समाज के संभागीय सचिव कुमार कोरेटी, जागेश्वर मंडावी, रोहित कोमा, सदाराम मंडावी, रामरैय्या गांवरे, श्याम सिंह आंचला, योगेश दर्रो, कृष्णा मंडावी, सुभाष आंचला, अमिता टेकाम, टेमिन मंडावी, बालसिंह मंडावी, आनंद टेकाम, विकेक मंडावी, कृष्णकांत कोमा, सागर नेताम, कार्तिक कोमा, सुनील मंडावी, नंद टोपा, अरविंद सोरी, प्रलय आंचला, विशाल यादव, श्रवण मांझी, नीलम सलाम, करीना सलाम एवम गोंडवाना समाज के सर्कल सिपाही साथ ही समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज चौकी से शंशाक विश्व कर्मा की रिपोर्ट...



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.