Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, December 12, 2022

कलेक्टर ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, कहा-छत पर पड़े कबाड़ का शीघ्र नीलामी करें कलेक्टर ने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए

 कलेक्टर ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, कहा-छत पर पड़े कबाड़ का शीघ्र नीलामी करें


कलेक्टर ने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए



कलेक्टर ने बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट सही नहीं होने पर नाराजगी जताई, शीघ्र बेहतर प्रबंधन कर जगह को सुरक्षित करें

 

      कवर्धा, 12 दिसम्बर 2022। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री महोबे ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करते हुए अस्पताल के प्रथमतल पर पहुंचे। कलेक्टर ने प्रथम तल के छत पर स्टोर पुराने सामाग्री का अवलोकन किया और शीघ्र ही विविध प्रक्रिया के तहत नीलामी करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान मेडिकल में उपयोग में लाई गई वेस्ट मेडिकल सामाग्री का बेहतर ढंग से बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मेडिकल के वेस्ट समाग्री का बेहतर प्रबंधन नहीं होने पर अस्पताल प्र्रबंधन पर कड़ी नाराजगी जताई।

कलेक्टर ने सामाग्री का अवलोकन करते हुए बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट के लिए सीजीएमएससी से शीघ्र स्थल को सुरक्षित कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस कार्य के लिए शीघ्र कार्ययोजना तैयार कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने बताया कि जिला अस्पताल में अनुपयोगी कबाड़ सामाग्री की नीलामी के लिए विधिवत प्रक्रिया अपनाई गई है।

इसके लिए निविदा निकाली गई है और 16 दिसम्बर तक अधिक दर पर प्राप्त आवेदक को सभी समाग्री दी जाएगी।

       कलेक्टर  श्री महोबे ने औचक निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल के ओपीडी कक्ष, पैथोलॉजी कक्ष,जनरल वार्ड, महिला वार्ड, प्रसुति वार्ड, पोषण पुर्नवास केन्द्र, नवजात बच्चों की स्पेशल वार्ड, स्टोर रूम सहित पूरे परिसर का अवलोकन किया। कलेक्टर ने पूरे परिसर में विशेष साफ-सफाई व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुजॉय मुखर्जी, सिविज सर्जन डॉ एम के सुर्यवंशी, अस्पताल सहालकार सुश्री रीना सलुजा उपस्थित थे।

 

कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में लगे आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया,कहा बैकअप के लिए एक प्लांट को तैयार रखें

 

   CNI NEWS कवर्धा छतीसगढ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad