गुण्डरदेही । भाजपा मंडल गुण्डरदेही की आवश्यक बैठक मंगलवार को भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारी संयोजक सह संयोजक व मोर आवास मोर अधिकार के पंचायत स्तर में प्रभारी व प्रवक्ता व भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे कार्यक्रम की शुरुआत मां भारतीय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया कार्यक्रम में गुण्डरदेही मंडल अध्यक्ष दुष्यंत कुमार सोनवानी ने मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम को पंचायत स्तर पर करने के लिए शक्ति केन्द्र के प्रभारी सयोजक सह संयोजक मिलकर कार्यक्रम के प्रभारी प्रवक्ता के साथ संपर्क कर कार्यक्रम को सफल बनाने अपील की सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बैठक कर ज्यादा से ज्यादा 2011 के गरीबी रेखा के सूची में जिस हितग्राही को आवास उपलब्ध नही हुआ उन्हें आवेदन भरवाना है कार्यक्रम मे जिला प्रभारी महामंत्री देवेंद्र जयसवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तय किया था देश के हर आवासहीन हितग्राही को 2022 तक पक्का मकान मिले और जिसके लिए राशि आबंटन छत्तीसगढ़ सरकार को किया था मगर राज्य की कांग्रेस सरकार ने ध्यान नहीं दिया जिसके कारण गरीबों का प्रधानमंत्री आवास का सपना अधूरा रह गया बैठक को कार्यक्रम के सह संयोजक पुष्पेन्द्र चंद्रकार ने कहा कि जो हितग्राही कच्चे मकान पर है और उनका नाम सर्वे सूची में है उन्हें लाभ दिलवाने हेतु ग्राम पंचायत वार बैठक करने पर जोर दिया कार्यक्रम को सह प्रभारी नरेश साहू ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में पूर्व विधायक विरेन्द्र साहू राजेन्द्र कुमार राय जिला भाजपा उपाध्यक्ष ठाकुर राम चंद्रकार थानमल जैन केशव साहू टीकाराम निषाद अश्वनी यादव सौरभ चोपड़ा थानसिंह मंडावी मण्डल उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर हरीश निषाद केके साहू सुरेश साहू श्रीकांत वर्मा सेवक महिपाल दयाराम सिन्हा संतोष नेताम मोपेन्द्र साहू हेमंत सोनकर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे
*CNI News गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.