मोहला: विगत दिनांक 12 दिसंबर 2022 को डी.एन.टी. पब्लिक स्कूल मोहला के नए शाला भवन का लोकार्पण संपन्न हुआ। संसदीय सचिव एवं विधायक मोहला मानपुर श्री इन्द्रशाह मंडावी जी ने फीता काटकर नए शाला भवन का लोकार्पण किया तथा डी.एन.टी. शाला परिवार को शुभकामनाएँ दी। उल्लेखनीय है कि डी.एन.टी. पब्लिक स्कूल मोहला विगत 22 वर्षों से आदिवासी अंचल क्षेत्र मोहला में संचालित है, जो अंचल के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम में शाला की प्राचार्या श्रीमती बीना तिवारी ने प्रतिवेदन पढ़ा, जिसमें उन्होने जानकारी दी कि डी.एन.टी. पब्लिक स्कूल मोहला का यह नवीन शाला भवन नई सुविधाओं से परिपूर्ण है, शाला में सभी कक्षाओं में बच्चों के बैठने के लिए पर्याप्त टेबल बेंच की व्यवस्था है। डिजीटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शाला में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था भी है। शाला में कम्प्यूटर लैब,लाईब्रेरी एवं प्लें स्कूल जैसी सुविधाएँ है, जो शिक्षण की व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाती है। शाला में इंडोर गेम्स जैसे कैरम,शतरंज आदि एवं आउटडोर गेम्स जैसे बैडमिंटन,क्रिकेट,फुटबाॅल,वाॅलीबाॅल आदि खेलों के लिए पर्याप्त मैदान एवं सामग्री उपलब्ध है। शाला में पेयजल केे लिए स्वच्छ आर.ओ. फिल्टर वाॅटर की व्यवस्था भी है, साथ ही शाला में पर्याप्त संख्या में सर्वसुविधायुक्त शौचालय की व्यवस्था भी है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इन्द्रशाह मंडावी जी ने शाला परिवार को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि डी.एन.टी. स्कूल का नवीन भवन जिला मोहला मानपुर अं.चैकी में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने में अनुकरणीय योगदान रहा है। संस्था का शैक्षणिक स्तर दुर्ग-राजनांदगांव जैसे नगरों के समकक्ष है। जो अंचल के बच्चों के लिए वरदान रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सरपंच श्रीमती सरस्वती ठाकुर ने शाला परिवार को शुभकामनाएँ दी तथा बच्चों को अच्छी तरह पढ़ाई करके ईमानदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। जीव जंतु कल्याण बोर्ड छ.ग. शासन के सदस्य श्री संजय जैन ने शाला द्वारा शैक्षणिक क्षेत्र मे किये गए विगत 22 वर्षो केप्रयासों एवं उपलब्धियों की सराहना की व डी.एन.टी. के नए एवं सुविधायुक्त भवन को नवीन जिले के लिए सौगात बताया। नवीन जिले के जिला शिक्षाक्षा अधिकारी श्री कमल कपूर बंजारा जी ने कहा कि डी.एन.टी. शाला भवन की नई सुविधाएं जिले मे शिक्षा के स्तर को बढ़ाने में अग्रणी भूमिकाएं निभाएंगी। विकासखण्ड शिक्षाअधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार देवांगन जी ने डी.एन.टी. शाला परिवार की तारीफ करते हुए कहा कि विकासखण्ड शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों में डी.एन.टी. के शिक्षकों व छात्रों का निरंतर सहयोग मिलता रहा है, जो कि सराहनीय है। विशिष्ट अतिथि श्री नारायणलाल खण्डेलवाल जी ने शिक्षा के क्षेत्र में डी.एन.टी. स्कूल में सदैव एक आदर्शविद्यालय के रूप में कार्य किया है, साथ ही यह सर्वसुविधायुक्त नवीन शालाभवन क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षाक्षा प्रदान करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। मोहला ग्राम पंचायत के उपसरपंच श्री अब्दुल खालिक खान जी ने नवीन षाला भवन में उपलब्ध बेहतरीन सुविधाओं की सरहना करते हुए डी.एन.टी. शाला परिवार के उज्ज्वल भविश्य की कामना की।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थित जनों को भाव विभोर कर दिया। अंत में सभी अतिथियों,पालकों,उपस्थित जनों एवं बच्चों ने स्वरूचि भोज में भाग लिया व सचिव श्री संतोश पाण्डेय ने सभी का आभार प्रदर्षन करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोशणा की।
सी एन आई न्यूज मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.