दंतेश्वरी मैया सहकारी शक्कर कारखाना में गन्ना पेराई प्रारंभ हुआ।
सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू
बालोद।कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में बुधवार से जिले के बालोद विकासखंड के ग्राम करकाभाट में स्थित मां दंतेश्वरी मैय्या सहकारी शक्कर कारखाना में दोपहर 2.30 बजे से गन्ना पेराई कर 14वां पेराई सीजन प्रारंभ किया गया। दंतेश्वरी मैय्या सहकारी शक्कर कारखाना के प्रबंध संचालक आर पी राठिया ने बताया कि इस सीजन में कारखाने के कार्यक्षेत्र में 1148 कृषकों का 1170 हेक्टेयर गन्ना रकबा आरक्षित है। बुधवार तक 53 कृषकों से 4333 क्विंटल गन्ना खरीदी की जा चुकी है। इस सत्र पेराई हेतु लगभग 65000 मीट्रिक टन गन्ना आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि कारखाना आने वाले कृषकों के लिये कृषक भवन एवं अन्य आवश्यक सभी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.