राजनांदगांव
सरकार की योजना ( टोकन तुहर हाथ ) ऑनलाइन टोकन से सोसाइटी प्रबंधकों का हो रहा है माथा-पच्ची
छत्तीसगढ़ की सरकार की योजना (टोकन तुहर हाथ) के योजना से किसानों को धान बेचने के लिए सुविधा हो रही है। वहीं ऑनलाइन टोकन से प्रबंधकों को धान खरीदने के लिए हो रही है माथी-पच्ची ।
ऑनलाइन टोकन से प्रतिदिन किसानों का टोकन निकला जा रहा है जिससे प्रतिदिन धान की खरीदी हो रही है, मगर धान का उठाव ज्यों का त्यों पड़ा हुआ है। हर सोसाइटी का हाल बेहाल हो चुका है जहां धान रखने के लिए जगह नहीं है, और लगातार ऑनलाइन से टोकन जारी किया जा रहा है। जिससे प्रबंधकों को परेशानी उठाना पड़ रहा है।
1 नवंबर से धान खरीदी शुरू हुई है जिसमें,
राजनांदगांव जिले के ऐसे कई सोसायटी है जहां अभी तक 40 -50%धान की खरीदी हो चुकी है मगर धान का उठाव मुश्किल से 4- 5 % ही हुआ है।
इस राजनांदगांव जिला में ऐसी कई सोसायटी है जहां धान का उठाव नहीं हुआ है , जैसे- छुरिया, गैंदाटोला ,कल्लूबंजारी , गहिराभेडी़ं , भोलापुर, माहका जहां मुश्किल से 3-4 हजार कुंटल धान का उठाव हुआ है,
जिससे सोसाइटी में धान खरीदी बंद हो गया है,और ऐसे ही हाल बना रहा तो सभी सोसाइटी में धान खरीदी बंद करने की स्थिति आ जाएगी।
सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन कुमार पटेल की रिपोर्ट।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.